{"_id":"c11bd5d1fcda3243f922fc6adcaac29c","slug":"three-arrested-on-igi-airport-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Oct 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने विमान से यात्रियों का सामान उतारने के दौरान चोरी करने वाले तीन चोर को गिरफ्तार किया है। तीनों एयरपोर्ट पर लोडर का काम करते हैं। एयरपोर्ट पुलिस इनके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर इनके अन्य सहयोगी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सीआईएसएफ के जवानों ने विमान से सामान उतरने के दौरान औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों ने एक युवक को मोबाइल फोन लेकर बाहर की ओर जाते देखा। उसे रोककर मोबाइल फोन के बाबत पूछताछ की गई। लेकिन युवक मोबाइल फोन के बारे में कुछ भी नहीं बता पाया।
विज्ञापन
जवानों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान टेकचंद तिवारी के रूप में हुई। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि दो अन्य सहयोगी अमित और रवि की मदद से उसने मलयेशिया एयरलाइंस से सामान उतारने के दौरान एक बैग से मोबाइल फोन चुराया था।
विज्ञापन
वहीं सीआईएसएफ के जवानों ने यात्रियों के सामान से डिजिटल कैमरा चुराने वाले विशाल शर्मा और विपिन शर्मा को दबोचकर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। उन लोगों ने बताया कि जापान एयरलाइंस के विमान से कैमरे की चोरी की है। एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने दोनों ही वारदात में चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।