{"_id":"5d9694868ebc3e93cc44050f","slug":"three-arrested-including-couple-for-burglary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंधमारी करने वाले दंपती समेत तीन धरे, लाखों रुपये और डायमंड की ज्वेलरी बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंधमारी करने वाले दंपती समेत तीन धरे, लाखों रुपये और डायमंड की ज्वेलरी बरामद
Fri, 04 Oct 2019 06:08 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 04 Oct 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने रैकी कर सेंधमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 31.91 लाख रुपये और 10 लाख रुपये की डायमंड की ज्वेलरी बरामद की गई है। महिला घरों में काम के बहाने बंद पकड़े घरों की रैकी करती थी।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, नेशनल पार्क आवासीय एरिया लाजपत नगर में 29 सितंबर को एक घर में सेंधमारी की सूचना मिली थी। मकान मालिक ने बताया कि घर से करीब 50 लाख रुपये, डायमंड व सोने की ज्वेलरी और महंगी घड़ियां समेत अन्य सामान चोरी हुआ है।
चोरी का मामला दर्जकर एसीपी कालकाजी गोविंद शर्मा की देखरेख में अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष अनंत गुंजन, एसआई अभिषेक मिश्रा, एसआई ईश्वर सिंह व हवलदार जफर की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पता चला कि आरोपी वारदात के बाद ई-रिक्शा से गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने करीब 200 ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ की। आखिरकार एसआई अभिषेक मिश्रा की टीम ने तैमूर नगर व सरायकाले खां में छापामारी कर दो आरोपी सरायकाले खां निवासी महमूद उर्फ मामुन और तैमूर नगर निवासी मोहम्मद जाकिर उर्फ आलमगीर को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से ई-रिक्शा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद महमूद की पत्नी फातिमा को गिरफ्तार किया गया।
महमूद व मोहम्मद जाकिर के खिलाफ सेंधमारी व चोरी के कई मामले दर्ज हैं। दोनों ने विक्रम विहार लाजपत नगर में चार लाख रुपये व ज्वेलरी चोरी की थी। अमर कॉलोनी पुलिस ने मार्च में दोनों को गिरफ्तार किया था और अगस्त में जमानत पर जेल से बाहर आए थे। आरोपियों ने बताया कि वह खाली पड़े घरों में चोरी करते थे।