फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three AAP councillors join BJP MCD may slip out of Kejriwal hands

दिल्ली में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार: आप के तीन पार्षद भाजपा में शामिल, केजरीवाल के हाथ से जा सकती है एमसीडी

Sat, 15 Feb 2025 07:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Feb 2025 07:28 PM IST
सार

सचदेवा ने कहा कि एक सुंदर और विकसित दिल्ली बनाने के लिए अब लगातार काम करना होगा। इससे 10 वर्ष से रुका हुआ विकास कार्य भी पूरा हो सकेगा। 

विज्ञापन
Three AAP councillors join BJP MCD may slip out of Kejriwal hands
आप के तीन पार्षद भाजपा में शामिल - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के तीन निगम पार्षद शनिवार को एंड्रयूज गंज से अनीता बसोया, हरिनगर से निखिल चपराना और आरकेपुरम से धर्मवीर सिंह भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहें। उन्होंने सभी आप से आए पार्षदों को पार्टी का पटका पहनकर स्वागत किया। 

विज्ञापन

दिल्ली में जल्द ट्रिपल इंजन की सरकार
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में जल्द ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से देश लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है और अब दिल्ली की बारी है। दिल्ली के लोगों ने भाजपा को बहुमत दिया है, उसका नतीजा उन्हें सरकार का गठन होते ही मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब लगातार काम करना होगा
सचदेवा ने कहा कि एक सुंदर और विकसित दिल्ली बनाने के लिए अब लगातार काम करना होगा। इससे 10 वर्ष से रुका हुआ विकास कार्य भी पूरा हो सकेगा। साथ ही, दिल्ली में भाजपा जिस विकसित दिल्ली की बात कर रही है उसके सपने को भी साकार किया जा सकेगा। 

विज्ञापन

भ्रम और भ्रष्टाचार की सरकार से पिछले 10 सालों से लोग परेशान
उन्होंने कहा कि राजधानी को विकसित देखने वाले भाजपा के साथ आना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें भी भ्रम और भ्रष्टाचार की सरकार से पिछले 10 सालों से परेशान है। अब उन्हें भाजपा के रूप में इकलौता विकल्प मिला है। 

आप को सत्ता के फेविकोल ने जोड़ रखा था
इस दौरान मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा की सच यह है की आप को सत्ता के फेविकोल ने जोड़ रखा था। अब शीघ्र सभी राष्ट्रवादी नेता इसको छोड़ देंगे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक करतार सिंह और अनिल शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed