फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   threat to bomb blast at igi airport through facebook message

दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, फेसबुक से भेजा संदेश, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 07 Nov 2019 09:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Nov 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
threat to bomb blast at igi airport through facebook message
IGI Delhi - फोटो : फाइल फोटो

फेसबुक पर मिले संदेश में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस सूचना पर एयरपोर्ट पुलिस, सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच अभियान चलाया। हालांकि विस्फोटक जैसी कोई वस्तु नहीं मिली। मामले में मुकदमा दर्ज कर तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से संदेश भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट की ऑपरेशन व्यवस्था संभालने वाली डायल के फेसबुक पेज पर बुधवार रात धमकी भरा संदेश मिला था। डायल के कम्युनिकेशन मैनेजर की सूचना पर जांच अभियान चलाया गया। मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम संदेश भेजने वाले अकाउंट के बारे में जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन


यह अकाउंट शबनम नूर नाम की महिला के नाम पर है। पुलिस पता लगा रही है कि यह अकाउंट सही में किसी महिला का है या महिला के नाम से चलाया जा रहा है। 

पुलिस अधिकारी का कहना है कि सर्वर लोकेशन से स्पष्ट हो जाएगा कि यह संदेश कहां से भेजा गया है। इसकी अधिक जानकारी जुटाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। फेसबुक से भी मदद लेने पर विचार किया जा रहा है। कोई विस्फोटक नहीं मिलने पर इस सूचना को हॉक्स करार दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed