फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thousands of listeners will attend solo Shri Ram Katha Bharat Lok Shiksha Parishad

Delhi: एकल श्री राम कथा में शामिल होंगे हजारों श्रोता, भारत लोक शिक्षा परिषद कर रहा आयोजन

Sat, 08 Feb 2025 02:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 02:29 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में भारत लोक शिक्षा परिषद् एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। शिक्षित, स्वस्थ और स्वावलंबी राष्ट्र निर्माण के गौरवशाली 25 वर्ष पूरे होने पर ‘रजत जयंती वर्ष’ मनाने जा रहा है।

विज्ञापन
Thousands of listeners will attend solo Shri Ram Katha Bharat Lok Shiksha Parishad
भारत लोक शिक्षा परिषद् - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत लोक शिक्षा परिषद् शिक्षित, स्वस्थ एवं स्वावलंबी राष्ट्र निर्माण के गौरवशाली 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘रजत जयंती वर्ष’ मनाएगा। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए शनिवार, 29 मार्च 2025 से रविवार, 6 अप्रैल 2025 तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7:30 बजे तक एकल श्री राम कथा” का आयोजन कथा व्यास पर रमेश भाई ओझा के मुखारविंद से पंजाबी बाग स्टेडियम रिंग रोड दिल्ली में किया जायेगा।  

विज्ञापन


जिसका मुख्य उद्देश्य ग्राम एवं नगर संगठन के माध्यम से आपसी समन्वय बनाना है। साथ ही 25 हजार नए एकल विद्यालयों के सञ्चालन के लक्ष्य को प्राप्त करना है। एकल श्रीराम कथा द्वारा सभी धर्मों के लोगों को राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रधर्म और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना भी है। हर दिन पांच हजार से अधिक श्रोता प्रत्यक्ष एवं लाखों ग्रामवासी एवं नगरवासी विभिन्न चैनलों के माध्यम से एकल श्रीराम कथा का अमृतपान कर प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन को आत्मसात करेंगे।   
विज्ञापन


 प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान नीरज रायजादा  (राष्ट्रीय चेयरमैन एवं कथा संयोजक) ने एकल प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी ने एकल के बारे में विस्तार से बताया।अखिल कुमार गुप्ता (राष्ट्रीय प्रधान एवं कथा संयोजक) ने एकल क्या है, कैसे काम करता है, विद्यालय में क्या पढ़ाया जाता है, बीएलीसपी का कार्य क्षेत्र क्या है। इन सब के बारे में सभी को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुभाष अग्रवाल (ट्रस्टी एवं मुख्य संयोजक- एकल श्रीराम कथा -2025) एवं  विनीत कुमार लोहिया (ट्रस्टी) ने भारत लोक शिक्षा परिषद् के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एकल श्रीराम कथा के महत्त्व के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी। जबकि  राजीव अग्रवाल (राष्ट्रीय महामंत्री एवं सह संयोजक) और सुनील गुप्ता (राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं सह संयोजक) ने बजट आउटले, सर्टिफिकेशन, एकल इम्पैक्ट, नक्सलबाद, धर्मांतरण आदि से संबंधित जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed