{"_id":"5f7b8d9a8ebc3e9be3462d57","slug":"this-year-trade-fair-will-not-held-on-pragati-maidan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास खबर : इस साल नहीं होगा ट्रेड फेयर, भारतीय एग्जीबिशन इंडस्ट्री को 70 प्रतिशत का घाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास खबर : इस साल नहीं होगा ट्रेड फेयर, भारतीय एग्जीबिशन इंडस्ट्री को 70 प्रतिशत का घाटा
Tue, 06 Oct 2020 10:38 AM IST
Vikas Kumar
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
ट्रेड फेयर 2020: व्यापार मेला
- फोटो : G Paul
कोरोना महामारी के दौरान भारतीय एग्जीविशन इंडस्ट्री को करीब 70 प्रतिशत का घाटा हुआ है। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अनुसार इस साल केवल प्रगति मैदान में 81 एग्जीबिशन होने थे। इनमें से 59 एग्जीबिशन स्थगित हो गए हैं। वहीं इस साल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का भी आयोजन नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
आईटीपीओ के कार्यकारी निदेशक राजेश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में व्यापार और पर्यटन व्यवसाय दोनों को भारी घाटा लगा है। लेकिन मौजूदा समय बाजार की तरफ से फिर से एग्जीबिशन को शुरू करने की मांग तेज हो गई है। जिसके बाद आईटीपीओ की तरफ से भारत सरकार को इस बारे में जानकारी दी गई। तभी से आईटीपीओ और सरकार के बीच फिर से एग्जीबिशन शुरू करने को लेकर पिछले एक महीने से लगातार बैठकें जारी हैं। राजेश अग्रवाल ने कहा कि अब हर किसी की मंशा है कि फिर से एग्जीबिशन शुरू किए जाएं। इसलिए संभव है 15 अक्तूबर के बाद फिर से प्रगति मैदान में एग्जीबिशन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बिजनेस टू बिजनेस इवेंट्स को छूट
सरकार की तरफ से अभी केवल बिजनेस टो बिजनेस एग्जीबिशन की छूट दी गई है। जबकि इन एग्जिबीशंस में आम लोगों के आने की अनुमति अभी नहीं दी गई है।
यह दूसरा मौका है जब ट्रेड फेयर नहीं होगा
आईटीपीओ 1979 से भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) का आयोजन कर रहा है। लेकिन इससे पहले भी 1980 में ऐसा हुआ था जब किसी कारण बस इसका आयोजन नहीं हुआ था। अब दूसरा मौका है जब कोरोना महामारी के कारण इस साल भी आईआईटीएफ का आयोजन नहीं किया जाएगा। राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के बड़े आयोजन के लिए कम से कम 3 से 4 महीने तैयारी करने में समय लगता है। लेकिन इतने कम समय में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराते हुए ट्रेड फेयर का आयोजन कराना संभव नहीं है।
विज्ञापन
भविष्य में बढ़ेगी भारत में इवेंट इंडस्ट्री
आज से कुछ साल पहले तक चीन दुनिया में सबसे बड़ी इवेंट इंडस्ट्री था। लेकिन पिछले 2 सालों के अंदर यहां की इवेंट इंडस्ट्री घट रही है। मौजूदा समय पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि भविष्य में भारत में यह इंडस्ट्री बढ़ेगी।
अक्तूबर 2021 तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा प्रगति मैदान
राजेश अग्रवाल ने बताया कि अगले साल अक्तूबर तक प्रगति मैदान पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि साल 2021 में यहां पर भव्य तरीके से भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जाएगा।