इस तरह से होगी कमाई, शौचालयों में भी बनेंगे एटीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंग हालात का सामना कर रहा कर रहे नॉर्थ दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (एनडीएमसी) ने शौचालय से कमाई का रास्ता निकाला है। निगम ने नए शौचालयों में एटीएम लगाने की योजना बनाई है। जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू होगा।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रविंद्र यादव ने कहा, ‘उत्तरी दिल्ली निगम अपने शौचालयों में एटीएम की व्यवस्था करेगा। इनके रखरखाव का इंतजाम भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि योजना के मुताबिक, अपने इलाके में 150 सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। अगले चार महीने में इनका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
ये जगह बाद में नीलामी के जरिए बैंकों को दे दी जाएगी
निगम अधिकारियों को बता दिया गया है कि वह शौचालयों का डिजाइन इस तरह से बनवाएं कि उनमें एटीएम के लायक जगह निकल जाए। यह जगह बाद में नीलामी के जरिए बैंकों को दे दी जाएगी।
मेयर ने कहा कि हम हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को बेहतर से बेहतर सेवा दी जाए और निगम अपनी कमाई भी कर सके। इस योजना से जो आमदनी होगी उसका इस्तेमाल इन शौचालयों के रखरखाव वगैरा में भी किया जाएगा।
इसके अलावा हम स्कूलों में भी एटीएम और कोचिंग सेंटर के लिए जगह देने की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए पहले सर्वेक्षण कराया जाएगा।