फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this was the reason behind the murder of two in faridabad

फरीदाबाद दोहरा हत्याकांड : तो ये थी हत्या की वजह, मिटाने थे काली करतूतों के गवाह

Tue, 31 Oct 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 31 Oct 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
this was the reason behind the murder of two in faridabad
faridabad murder - फोटो : योगेश/अमर उजाला

सेक्टर-87 स्थित एसआरएस रॉयल सिटी में मारे गए गांव धतीर, पलवल निवासी नरेंद्र उर्फ कल्लू के बड़े भाई जगत की दो माह पहले 25 अगस्त को गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। जगत भी आपराधिक किस्म का व्यक्ति था। मृतक प्रेम की जगत के साथ भी दोस्ती थी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने कुछ माह पहले जगत और प्रेम को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जगत 24 अगस्त को जेल से जमानत पर आया था और अगले ही दिन गांव में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जगत की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


जगत की हत्या के मामले में उसका भाई कल्लू उर्फ नरेंद्र और प्रेम दोनों ही गवाह थे। नरेंद्र के परिजन यह भी आशंका जता रहे हैं कि जगत की हत्या के मामले में गवाही न हो सके, इसके चलते उनकी हत्या की गई हो। पुलिस इस एंगल से भी हत्या की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम के साथ कार में ही आए थे हत्यारे

this was the reason behind the murder of two in faridabad
faridabad murder - फोटो : योगेश/अमर उजाला

प्रेम अपनी स्कार्पियो गाड़ी में रविवार रात को करीब 11.30 बजे सोसायटी में आया था। उसके साथ गाड़ी में चार और युवक भी थे। प्रेम की गाड़ी पर सोसायटी का पार्किंग स्टीकर नहीं होने के कारण गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने उसकी गाड़ी को रुकवा लिया था।

स्टीकर उसकी गाड़ी में पड़ा था, जोकि उसने दिखा दिया। सोसायटी में आने वाली गाडिय़ों की रजिस्टर में एंट्री भी होती है। रजिस्टर में गाड़ी का नंबर, फ्लैट नंबर तथा प्रेम के साथ 4 अन्य युवक लिखकर एंट्री की गई है। इससे साफ है कि हत्यारे प्रेम व नरेंद्र के जानकार थे।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हत्यारे

this was the reason behind the murder of two in faridabad
faridabad murder - फोटो : योगेश/अमर उजाला

सोसायटी के ए-1 टावर की दसवीं मंजिल पर स्थित प्रेम के फ्लैट नंबर 1002 के सामने रहने वाले शख्स ने अपनी सुरक्षा के लिहाज से फ्लैट के गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा है। पुलिस उस कैमरे की रिकार्डिंग लेकर उसमें कैद हुए हत्यारों की पहचान करने में जुटी है।

हालांकि बताया जा रहा है कि तस्वीरें साफ नहीं हैं और अंधेरे के कारण उनके चेहरे भी साफ नहीं दिख रहे हैं। बताते हैं कि जब यह सीसीटीवी कैमरा लगा था तो प्रेम ने इसका विरोध किया था। मगर आज उसकी हत्या करने वाले ही इस कैमरे में कैद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed