जब चोर बना स्पाइडर-मैन: चोरी करते समय आ गया मकान मालिक तो बदमाश ने दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग, फिर युवक ने भी दिखाई फुर्ती
पीड़ित गौरव खन्ना अपनी पत्नी के साथ सुभाष नगर इलाके में रहते हैं। दोपहर में अपना पहचान पत्र और पैन कार्ड लेने के लिए घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा कि उसके घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है और दरवाजा अंदर से बंद है। वह नीचे उतरकर मकान के पिछले हिस्से में पहुंचा तो उसने दो लोगों को दूसरी मंजिल से कूदकर भागते देखा। जिसमें से एक को पकड़ लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में घर में चोरी कर रहे बदमाश ने मकान मालिक के पहुंचने पर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मकान मालिक ने भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी घर से 9 लाखों रुपये और गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।
पीड़ित गौरव खन्ना अपनी पत्नी के साथ सुभाष नगर इलाके में रहते हैं। गौरव कीर्ति नगर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी पंजाबी बाग के एक निजी अस्पताल में काम करतीं हैं। गौरव ने बताया कि 22 जून की सुबह वह और उनकी पत्नी घर में ताला लगाकर अपने-अपने काम पर चले गए। उन्हें बैंक में खाता खुलवाना था, इसलिए दोपहर में अपना पहचान पत्र और पैन कार्ड लेने के लिए घर पहुंचा। उनका फ्लैट दूसरी मंजिल पर है।
तेजी दिखाते हुए एक बदमाश को दबोचा
वहां पहुंचने पर उसने देखा कि उसके घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है और दरवाजा अंदर से बंद है। अंदर से कुछ आवाज आ रही थी। गौरव ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। गौरव तुरंत नीचे उतरकर मकान के पिछले हिस्से में पहुंचा। जहां उसने दो लोगों को दूसरी मंजिल से कूदकर भागते देखा। गौरव ने पीछा कर एक बदमाश को दबोच लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पकड़े गए बदमाश के जेब से पत्नी का पर्स मिला। जिसमें गौरव और उसकी पत्नी की पहचान पत्र और आधार कार्ड था। साथ ही उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला।
फरार बदमाश नौ लाख रुपये और गहने लेकर भागा
मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश की पहचान धर्मराज के रूप में की। धर्मराज कीर्ति नगर फ्लाईओवर के पास रहता है। गौरव और पुलिस टीम घर के अंदर पहुंची। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच के बाद गौरव ने बताया कि फरार बदमाश घर से नौ लाख रुपये और लाखों के गहने लेकर भागा है। गौरव की शिकायत पर राजौरी गार्डन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस धर्मराज से पूछताछ कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।