फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thief bit elderly man s finger yet old man did not leave him

72 साल के बुजुर्ग ने चोर के छुड़ाए छक्के: चोरी करने को घुसा था शातिर, पकड़ने पर चबाई उंगुली, फिर भी उसे न छोड़ा

Thu, 02 Nov 2023 02:44 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 Nov 2023 02:44 PM IST
सार

बुजुर्ग के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग नींद से जागे और चोर को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। आरोप है कि चोर ने बुजुर्ग महिला का भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Thief bit elderly man s finger yet old man did not leave him
चोर के हमले से घायल बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो में बुधवार रात एक चोर ने चोरी के दौरान 72 साल के गुरप्रीत सिंह की दांत से उंगली काट ली। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग नींद से जागे और चोर को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। आरोप है कि चोर ने बुजुर्ग महिला का भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया।

विज्ञापन

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के दिल्ली स्थित कार्यालय से सेवानिवृत गुरप्रीत सिंह शालीमार गार्डन में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि देर रात में एक चोर पाइप के सहारे दूसरी मंजिल पर चढ़कर उनके फ्लैट में घुस गया। वह अलमारी से गहने और नगदी चोरी कर रहा था, लेकिन आवाज सुनकर वह जाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चोर को पकड़ने के दौरान उसने उनकी उंगली दांत से चबा ली। उंगुली का ऊपरी हिस्सा अलग होने के बाद हाथ से खून निकलने लगा। इससे पहले चोर ने उनके हाथ पर चाकू मारा था। इसके बाद शालीमार गार्डन थाना पुलिस को सूचना देकर चोर को हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसीपी शालीमार गार्डन का कहना है कि पूछताछ में चोर से अन्य घटनाओं का पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed