फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dispute arose over kite flying he was stabbed 18 days later

दिल्ली में पतंग के लिए कत्ल की कोशिश: उड़ाने को लेकर हुआ था झगड़ा, 18 दिन बाद मारा चाकू, युवक की हालत नाजुक

Thu, 03 Sep 2026 07:07 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 03 Sep 2026 07:07 PM IST
सार

 नंद नगरी में पतंग विवाद के 18 दिन बाद अतुल (35) को चाकू मारा गया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने नीरज (21) व दो नाबालिगों सहित तीन आरोपियों को दबोचा।

विज्ञापन
Dispute arose over kite flying he was stabbed 18 days later
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पतंग उड़ाने के दौरान हुए विवाद में तीन लोगों ने झगड़े के 18 दिन बाद युवक को चाकू से गोद दिया। हमले के बाद पीड़ित अतुल (35) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मामले में दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान नीरज (21) और 17 साल के दो नाबालिगों के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि 16 अगस्त को आरोपियों को अतुल से विवाद हुआ था। इसका बदला लेने के लिए उस पर हमला किया गया।

विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि बुधवार रात नंद नगरी थाना पुलिस को खबर मिली कि गली नंबर-10, सुंदर नगरी में एक युवक को चाकू मार कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित को अस्पताल ले जाया जा चुका था। वहां जाकर उसका बयान लिया गया।

छानबीन में पता चला कि अतुल 16 अगस्त को पतंग उड़ा रहा था। इस बीच उसका नीरज व बाकी दोनों नाबालिगों से झगड़ा हो गया। उस दिन तो किसी तरह बीच-बचाव हो गया। लेकिन आरोपी हमला करने की फिराक में घूमते रहे। बुधवार को अतुल अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठा  हुआ था। इस बीच आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वारदात के दो ही घंटे बाद आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वारदात में इस्तेमाल बाकी चाकू को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed