{"_id":"6a996f1ea842039215036b8a","slug":"ip-university-to-conduct-special-entrance-test-for-three-programmes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-153246-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईपीयू में तीन प्रोग्राम के लिए विशेष प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईपीयू में तीन प्रोग्राम के लिए विशेष प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) बीएड, बीएड स्पेशल एजुकेशन, बीए( जेएमसी) के लिए विशेष प्रवेश परीक्षा (एसईटी) आयोजित करेगा। इच्छुक उम्मीदवार नौ सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन प्रोग्राम्स के लिए विशेष प्रवेश परीक्षा के विषय और पैटर्न कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के समान ही रहेंगे। परीक्षा की तारीख की घोषणा अब तक नहीं की गई है। दरअसल अब भी इन प्रोग्राम में सीटें खाली है, जिन्हें भरने की कवायद की जा रही है। विश्वविद्यालय ने बीते साल से सीटें न भरने की स्थिति में एसईटी की व्यवस्था शुरू की थी। तब कुछ अन्य प्रोग्राम के लिए एसईटी आयोजित हुआ था। विश्वविद्यालय ने कहा है कि उम्मीदवार अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.ac.in से ले सकते हैं।