{"_id":"69b56e2c4eeb3987e40c9107","slug":"thief-arrested-with-scooty-and-auto-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-127801-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चोरी की स्कूटी व ऑटो के साथ बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चोरी की स्कूटी व ऑटो के साथ बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी की पहचान मायापुरी निवासी विक्की सुनार उर्फ खाली के रूप में हुई
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र से सुभाष नगर पुलिस चौकी की टीम ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का महिंद्रा चैंपियन टेंपो और एक स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी पहले भी वाहन चोरी के दो मामलों में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार, 11 मार्च को सुभाष नगर इलाके से महिंद्रा चैंपियन टेंपो चोरी होने की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली थी। इस पर राजौरी गार्डन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध युवक सफेद स्कूटी से आता दिखाई दिया। उसने बीच रास्ते में स्कूटी छोड़ दी। पैदल टेंपो तक पहुंचा और उसे लेकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान मायापुरी निवासी विक्की सुनार उर्फ खाली (22) के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर टेंपो और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली। स्कूटी भी उसी दिन चोरी हुई थी। संवाद