फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   these major problem in kejriwal, which can makes pary hell

'केजरीवाल में हैं इन दो बड़े नेताओं की कमियां'

Fri, 27 Mar 2015 03:32 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 03:32 PM IST
विज्ञापन
these major problem in kejriwal, which can makes pary hell

आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाने वाले प्रशांत भूषण जब बोले तो उन्होंने वो बातें सामने ला दीं जो अभी तक छिपी हुई थीं।

विज्ञापन


ये बातें अरविंद केजरीवाल के व्यक्तित्व और उनकी काम करने के तरीके से सीधे-सीधे जुड़ी हुई हैं। प्रशांत ने अरविंद केजरीवाल के काम करने के ढंग पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


कठोर शब्दों में प्रशांत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ऐसे किसी संगठन में काम नहीं किया है जहां उनकी ना चलती हो या उनके किसी काम पर सवालिया निशान लगाया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सिर्फ सही नीयत से ही नहीं चलती पार्टी'

these major problem in kejriwal, which can makes pary hell

प्रशांत भूषण ने कहा कि मैंने केजरीवाल को ये राय दी थी कि वो कोई छोटा मोटा संगठन नहीं बल्कि एक राजनीतिक दल चला रहे हैं जिसमें ऐसे कुछ लोगों को जरूर होना चाहिए जो गलत लगने पर आपके फैसलों पर सवाल उठा सकें।

साथ ही प्रशांत भूषण ने ये भी कहा कि उन सवालों पर पार्टी के अंदर ही लोकतांत्रिक ढंग से फैसले होने चाहिए। हालांकि प्रशांत ने अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि केजरीवाल के ज्यादातर राजनीतिक फैसले सही होते हैं।

प्रशांत भूषण के अनुसार अरविंद केजरीवाल का मानना हैं कि उनकी नीयत सही है जिस वजह से उन्हें कोई भी फैसला लेने का अधिकार है।

इंदिरा और मोदी से की केजरीवाल की तुलना

these major problem in kejriwal, which can makes pary hell

प्रशांत भूषण का ये तल्ख तेवर यहीं खत्म नहीं हुए बल्कि उन्होंने केजरीवाल की तुलना एक तानाशाह से कर दी। उन्होंने कहा कि एक समय में इंदिरा गांधी को भी लगता था कि उन्होंने देश में इमरजेंसी इस वजह से लगाई जिससे लोगों का भला हो सके।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को भी लगता है कि उन्होंने देश हित में मुसलमानों को सबक सिखाया।

भूषण ने स्पष्ट किया कि महज नीयत साफ होने से सबकुछ सही नहीं हो जाता बल्कि ये भी जरूरी है कि काम किन साधनों और किस ढंग से अंजाम तक ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed