{"_id":"2cc1083e7e638382972c4b2af5bcad87","slug":"there-will-be-over-500-marriages-jam-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 से अधिक होंगी शादियां, कर देंगी शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 से अधिक होंगी शादियां, कर देंगी शहर जाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 05 Jul 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भड़ेरिया नवमी के अबूझ साए के कारण रविवार को शहर में हर तरफ शादियों की धूम रहेगी। सहालग तेज होने के कारण शहर के कई प्रमुख सड़कों पर जाम लग सकता है। फार्म हाउस और बैंक्वेट हॉल में करीब पांच सौ अधिक शादियां शिफ्ट में हो रही हैं।
विज्ञापन
पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि भडे़रिया नवमी को अबूझ साया माना जाता है। बसंत पंचमी, देवउठान एकादशी, फुलौरा दूज, भड़ेरिया नवमी आदि तिथियों पर बिना पंचांग दिखाए कोई भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
छह जुलाई के बाद सिर्फ सात जुलाई को शादियों के लिए शुभ साये हैं उसके बाद शादियों पर चार महीने का ब्रेक लग जाएगा। सात जुलाई के बाद सीधे चार नवंबर को देवउठान एकादशी से शादियों के साये आरंभ होंगे।
विज्ञापन
शादियों के कारण मालीवाड़ा, जीटी रोड, हापुड़ रोड, एनएच-58, लालकुआं, मोहननगर, इंदिरापुरम, वैशाली और वसुंधरा में जाम लग सकता है। मुख्य सड़कों के अलावा वसुंधरा, वैशाली इंदिरापुरम में अंदर के क्षेत्रों में फार्म हाउस होने की वजह से जाम की स्थित बन सकती है।