फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There will be change in system with change of power in Delhi process of forming new government in full swing

Delhi New CM: सत्ता परिवर्तन के साथ होगी व्यवस्था परिवर्तन, नई सरकार के गठन की कवायद तेज; बैठकों का दौर जारी

Fri, 14 Feb 2025 03:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Feb 2025 03:19 AM IST
सार

दिल्ली पर्यटन मंत्रालय के साथ खादी बोर्ड में भी बदलाव संभव है। कयास लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के विदेश यात्रा से लौटने के बाद पर्यवेक्षक एक या दो नियुक्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
There will be change in system with change of power in Delhi process of forming new government in full swing
कौन बनेगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री - फोटो : उजाला

विस्तार

दिल्ली में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। प्रशासनिक अधिकारी भी काफी सक्रिय मोड में है। दिल्ली सचिवालय, विधानसभा सचिवालय समेत सभी मंत्रालय के अधिकारी अभी से ही एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। राजनिवास सचिवालय के साथ बैठकों का दौर भी तेज रफ्तार से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद विधायक दल की बैठक भी होनी है। 16 फरवरी के बाद यह बैठक संभावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री, मंत्री समेत अन्य बोर्ड का भी नये सिरे से पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। लिहाजा शासन-प्रशासन में गहमागहमी है।

विज्ञापन

दिल्ली सचिवालय से बोर्ड के खाली पदों और नियुक्तियों की जानकारी मांगी गई 
आम आदमी पार्टी पिछले 11 साल से सत्ता में थी। अब सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। ऐसे में कई विभाग, बोर्ड, कार्यालय के पदाधिकारियों में बदलाव देखने को मिलेगा। नई विधानसभा सचिवालय से लेकर दिल्ली सचिवालय में भी काफी फेर बदल होना है। सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन भी होना है। दिल्ली सचिवालय से बोर्ड के खाली पदों और नियुक्तियों की जानकारी मांगी गई है। ताकि नियमों व शर्तो के अनुसार नियुक्ति की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के पद पर मंथन जारी
उधर, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के लिए सामाजिक समीकरण को देखा जा रहा है। उपमुख्यमंत्री का पद दिया जाए या नहीं इस पर भी विचार मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री समेत सात मंत्रियों का मंत्री मंडल हो सकता है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक, दिल्ली जलबोर्ड, महिला आयोग, डीडीए में दो विधायकों का भी बतौर सदस्य नियुक्त किया जाएगा। 

विज्ञापन

खादी बोर्ड में बदलाव संभव
दिल्ली पर्यटन मंत्रालय के साथ खादी बोर्ड में भी बदलाव संभव है। कयास लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के विदेश यात्रा से लौटने के बाद पर्यवेक्षक एक या दो नियुक्त किया जाएगा। भाजपा के साथ ही दिल्ली सरकार के अधिकारी भी दिल्ली सरकार के बनने और पहली कैबिनेट की बैठक में लिए जाने वाले अहम फैसले का रोड मैप तैयार कर रहे है। सरकार के 100 दिन पूरे होने पर क्या रहेगा एजेंडा इसकी भी तैयारी अभी से ही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed