{"_id":"67fd3b7af040e960850d107d","slug":"there-was-a-stir-in-ghaziabad-due-to-false-information-of-robbery-with-rpf-jawan-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: आरपीएफ जवान के साथ लूट की झूठी सूचना, मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने मचाया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: आरपीएफ जवान के साथ लूट की झूठी सूचना, मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने मचाया हड़कंप
Mon, 14 Apr 2025 10:42 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 14 Apr 2025 10:42 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने आरपीएफ जवान के साथ लूट की झूठी सूचना दी, जिससे हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि वह सड़क हादसे में घायल हुआ था और पहले भी गलत सूचनाएं दे चुका है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में सोमवार को आरपीएफ के जवान के साथ लूट की घटना होने की जानकारी मिलने पर अधिकारी में हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि सूचना देने वाला मानसिक रूप से बीमार है। इसके बाद अधिकारियों ने रात की सांस ली।
विज्ञापन
आरपीएफ निरीक्षक चेतन प्रकाश ने बताया कि दोपहर को किसी ने सूचना दी कि वह आरपीएफ कर्मचारी है और उसके साथ लूट की घटना हो गई है। यह भी आरोप लगाया था कि उसके साथ मारपीट की गई है, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया है। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने पूछताछ की। पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
कहीं सड़क हादसे में घायल हो गया था। इसके बाद उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। लूट जैसी कोई बात फिलहाल सामने नहीं आई है। छानबीन में पता चला है कि वह पहले भी इस तरह की गलत सूचनाओं दे चुका है और रेलवे स्टेशन के आसपास ही रहता है।
विज्ञापन