फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft in house, shop and school

चोरों ने दिखाया जोरः दुकान, मकान और स्कूल से चोरी

Thu, 03 Mar 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 03 Mar 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
theft in house, shop and school

फरीदाबाद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। चोरों ने दुकान, मकान और स्कूल से लाखों रुपये कीमत की संपत्ति और जेवर पार कर दिए। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले मुकेश गुप्ता की मथुरा रोड पर बेसिक ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड नाम से दुकान है। चोर हजारों रुपये कीमत का तार और ट्रांसफॉर्मर निकाल ले गए।
विज्ञापन


दूसरी घटना मंगलवार की रात को एसजीएम नगर थानाक्षेत्र स्थित एक स्कूल में हुई। सेक्टर-28 निवासी भारत भूषण एसजीएम नगर स्थित सुनील स्कूल के मालिक हैं।

स्कूल परिसर में नई इमारत का निर्माण चल रहा है। इमारत में वायरिंग का काम चल रहा है। मंगलवार की रात चोर इमारत में रखे हजारों रुपये कीमत के तारों के बंडल उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसके चांदना ईब्लॉक एनआईटी तीन में रहते हैं। उन्होंने एसजीएम नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब दो माह पूर्व कोई व्यक्ति उनके घर से एक लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने चांदी के जेवर चुरा ले गया।


उन्हें चोरी की जानकारी बुधवार को हुई। बुधवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार वाले तैयार हो रहे थे, अलमारी में रखे जेवर के डिब्बे खाली मिले। एसएचओ एसजीएम नगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed