इंतजार खत्म: सीबीएसई ने 12वीं की टर्म-1 परीक्षा का परिणाम किया जारी, स्कूलों को भेजा गया बच्चों का प्रदर्शन
दसवीं की तरह ही 12वीं की टर्म 1 परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से कोई मार्कशीट या अन्य सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है। बोर्ड के अनुसार छात्रों का फाइनल परिणाम टर्म2 की परीक्षा हो जाने के बाद दोनों टर्म के आधार पर जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की टर्म-1 की परीक्षा दे चुके छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई ने शनिवार को 12वीं टर्म-1 का बच्चों का प्रदर्शन स्कूलों को भेज दिया। 50 फीसदी पाठ्यक्रम के आधार पर हुई परीक्षा के तहत बोर्ड ने स्कूलों को थ्योरी के अंक भेज दिए हैं। स्कूलों के पास बच्चों के आंतरिक मूल्यांकन ओर प्रैक्टिकल के अंक पहले से ही उपलब्ध हैं। छात्र बोर्ड की वेबसाइट अपना व्यक्तिगत प्रदर्शन नहीं देख सकते हैं क्योंकि बोर्ड ने स्कूलों को उपलब्ध कराया है।
दसवीं की तरह ही 12वीं की टर्म 1 परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से कोई मार्कशीट या अन्य सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है। बोर्ड के अनुसार छात्रों का फाइनल परिणाम टर्म2 की परीक्षा हो जाने के बाद दोनों टर्म के आधार पर जारी किया जाएगा। मालूम हो कि कोविड-19 के कारण बीते साल 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 2 टर्म में कराने की घोषणा की थी। अभी बोर्ड ने पहले टर्म का प्रदर्शन जारी किया है। अब टर्म -2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होनी है।
कोविड, राष्ट्रीय या अन्तरराष्ट्रीय खेल या ओलम्पियाड में भाग लेने के कारण टर्म1 की परीक्षा नही देने वाले बच्चों के प्रदर्शन को जारी नही किया गया है। ऐसे छात्रों का रिजल्ट टर्म2 परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर जारी किया जाएगा। टर्म-1 में प्रश्न पत्रों में कठिनाई के स्तर को देखने के लिए कोई भी कदम अंतिम रूप में तैयार होने वाले परिणाम के समय उठाया जाएगा।
बोर्ड ने शुरू किया ऑनलाइन निवारण तंत्र
दसवीं की तरह ही बोर्ड ने 12वीं के टर्म-1 परीक्षा में किसी भी विवाद को हल करने के लिए ऑनलाइन विवाद निवारण तंत्र शुरू कर दिया है, जिस पर स्कूल अपनी शिकायत भेज सकते हैं। स्कूल इस सुविधा का लाभ 31 मार्च तक ले सकते हैं।
कंपार्टमेंट आने पर बच्चों की कंपार्टमेंट की परीक्षा टर्म-2 के पाठ्यक्रम के हिसाब से ली जाएगी। पत्राचार को प्राइवेट रूप में बैठने वाले छात्रों को कम वन की परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिला है छात्र अब टर्म-2 की परीक्षा में बैठ सकेंगे। बोर्ड ने 62 स्कूलों को उनके छात्रों का प्रदर्शन प्रोविजनल बताया है।