सुनपेड़ मामला : पीड़ित ने CBI पर लगाया परेशान करने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनपेड़ कांड का पीड़ित जितेंद्र ने सीबीआई पर परेशान करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने अपना खाता सील होने की भी बात की है।
उसका कहना है कि सरकार ने जो मुआवजा दिया था, वह खाते में तो आ गया है लेकिन प्रशासन ने खाते को सील कर रखा है। उसमें से पैसे नहीं निकाल पा रहा है। यह बात उसने रविवार को सेक्टर-16 दशहरा मैदान में आयोजित महापंचायत में कही।
उसने आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय उन्हीं से उल्टे-सीधे सवाल पूछकर परेशान कर रही है। सीबीआई की पूछताछ से ऐसा लगता है कि जैसे उसने ही अपराध किया है।
जितेंद्र का यह भी आरोप है कि सीबीआई अधिकारी सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती पत्नी रेखा से भी अनावश्यक सवाल पूछकर तंग कर रही है। इसे लेकर रेखा ने सीबीआई अधिकारियों को धमकाया भी। उसने बताया कि अभी रेखा के गले में दिक्कत है और चेस्ट की सर्जरी होनी है।
बैंक खाता सील होने का भी लगाया आरोप
जितेंद्र ने बताया कि राज्य सरकार ने 10 लाख रुपये का जो उन्हें मुआवजा राशि दी थी वह खाते में पहुंच गई है लेकिन प्रशासन ने खाते को सील कर रखा है।
उसके खाते से पैसे नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसा क्यों हुआ है उसे कुछ नहीं पता। उसने बाकी बचे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
संगीनों के साए में है जितेंद्र-
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जितेंद्र की सुरक्षा में दो हथियारबंद पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। दोनों पुलिसकर्मी एसएलआर (सेल्फ लोडिंग राइफल) से लैस हैं।
रविवार को जब जितेंद्र महापंचायत में शामिल हुआ तो उसके दोनों ओर एसएलआर धारी पुलिसकर्मी जमीन में बैठकर उसकी सुरक्षा करते रहे।