{"_id":"57669d0c4f1c1bd24d11bcae","slug":"the-sum-of-45-thousand-people-on-vacation-arrived-late-baba-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर 45 हजार लोगों ने किया योग, देरी से पहुंचे बाबा रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी पर 45 हजार लोगों ने किया योग, देरी से पहुंचे बाबा रामदेव
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि योग संस्थान द्वारा सेक्टर-12 स्थित हुडा पार्क में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर के तीसरे दिन रविवार को लगभग 45 हजार लोग योग करते नजर आए।
विज्ञापन
स्वामी रामदेव के दुबई से आने में विलंब होने के कारण सुबह उनके सहयोगी आचार्य बाल किशन ने कमान संभाली और लोगों को कई प्रकार के प्राणायाम कराए।
इसी दौरान उन्होंने आयुर्वेद के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। करीब एक घंटे विलंब से शिविर में पहुंचे स्वामी रामदेव और सहयोगी आचार्य बाल किशन ने संयुक्त रूप से लोगों को योग कराया।
विज्ञापन
वैसे तो योग शिविर का समय सुबह 5 बजे से 7:30 बजे तक रखा गया है, लेकिन रविवार को अवकाश होंने और भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों ने सुबह 4 बजे से ही मैदान में पहुंचना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सुबह 4:30 बजे तक पूरा मैदान भर गया था। चूंकि स्वामी रामदेव के आने में विलंब होने के कारण सुबह उनके सहयोगी आचार्य बाल किशन शिविर में पहुंच गए और लोगों को योग कराना शुरू कर दिया।
उन्होंने प्राणायाम, कपालभाती, वाह्य प्राणायाम, अबिनसार क्रिया, अनुलोम-विलोम, सिंहासन, हास्यासन, सूर्य नमस्कार तथा पेट और कमर के बल होने वाले आसनों का अभ्यास कराया।
आचार्य बाल किशन ने बताया कि कपालभाती करने से हृदयरोग, अल्सर, फेफड़े और किडनी रोग को धीरे-धीरे कम किया जा सकता है। करीब एक घंटे बाद 5:50 बजे स्वामी रामदेव शिविर में पहुंचे और अपने सहयोगी आचार्य के साथ संयुक्त रूप से योग कराना शुरू किया।
80 हजार लोगों का पंजीकरण
रविवार होने के कारण महिलाओं और बच्चों ने योग का भरपूर आनंद लिया। पूरे हुडा पार्क में महिलाएं और बच्चों की संख्या सर्वाधिक रही। बच्चे दोनों योगाचार्यों को देखकर योग क्रियाएं करने में मगन रहे।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार का दावा है कि रविवार को लगभग 45 हजार लोगों ने योगाभ्यास किया। उन्होंने बताया कि 21 जून के लिए अब तक 80 हजार लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है। उम्मीद है कि इनकी संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो जाएगी।
12 विशेष क्रियाएं कराई जाएंगी
योग दिवस पर 12 विशेष क्रियाएं शिविर में कराई जाएंगी। इनमें मोटापा, कमर दर्द, कंधे का दर्द व तनाव को दूर करने वाली क्रियाएं होंगी। आचार्य बाल किशन ने कहा कि आज की भागमभाग वाली जिंदगी में बड़ी संख्या में लोग उक्त बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। इनमें ज्यादातर संख्या युवाओं की है, इसलिए युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए योग जरूर करना चाहिए।