Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Nayab Saini announcement Will strengthen local bodies to create local government highlights Haryana achieve

सीएम नायब सैनी का ऐलान: स्थानीय निकायों को मजबूत कर 'स्थानीय सरकार' बनाएंगे, गिनाईं हरियाणा की उपलब्धियां

Mon, 23 Nov 2026 05:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 05:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा की ओर से सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में पंचायत और नगर पालिकाओं को सशक्त करके स्थानीय निकायों से स्थानीय सरकार बनाना उद्देश्य है।

विज्ञापन
CM Nayab Saini announcement Will strengthen local bodies to create local government highlights Haryana achieve
सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह सम्मेलन पंचायत और नगर पालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मेलन देश के हर नागरिक के जीवन से सीधा संबंध रखता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा की ओर से सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में पंचायत और नगर पालिकाओं को सशक्त करके स्थानीय निकायों से स्थानीय सरकार बनाना उद्देश्य है। उन्होंने इसे शासन की सोच और कार्य प्रणाली में बदलाव का प्रतीक बताया। अधिकार, वित्तीय स्थिरता और प्रभावी सेवा वितरण इस बदलाव के तीन मजबूत आधार होंगे। हरियाणा सरकार ने पंचायत को विकास कार्यों के लिए सीधे संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


एशिया पावर इंडेक्स में भारत की उपलब्धि
मुख्यमंत्री ने एशिया पावर इंडेक्स की रिपोर्ट का भी उल्लेख किया, जिसमें भारत ने एशिया की सबसे शक्तिशाली ताकतों में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस सूची में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती राज संस्थाओं को वित्तीय सहायता और अन्य पहल
मुख्यमंत्री ने बताया कि 9 जून 2026 को पंचायती राज संस्थाओं के खातों में सीधे 1056 करोड़ 75 लाख रुपये डाले गए। इस अवसर पर 350 अटल पुस्तकालयों का लोकार्पण भी किया गया। वर्ष 2026-27 के बजट में सामुदायिक संपत्तियों के रखरखाव के लिए 5% धन आरक्षित करने का प्रस्ताव रखा गया है। हरियाणा पंचायती राज संशोधन अधिनियम 2024 में पिछड़ा वर्ग बी के लिए प्रतिनिधित्व का प्रावधान किया गया है। ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों में महिलाओं को 50% प्रतिनिधित्व दिया गया है।

पार्षद आपातकालीन निधि और डिजिटल पहल
वर्ष 2026-27 के बजट में पार्षद आपातकालीन निधि का प्रस्ताव रखा गया है, जिसका उद्देश्य वार्ड की छोटी लेकिन ज़रूरी समस्याओं के समाधान में स्थानीय प्रतिनिधि को सक्षम बनाना है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वर्ष 2025-26 में हरियाणा में संपत्ति कर संग्रह 709 करोड़ 51 लाख रुपये रहा, जो पालिकाओं की नियमित स्थानीय आय की क्षमता को दर्शाता है। हरियाणा में सभी योजनाओं और सेवाओं को डिजिटल कर दिया गया है।


एकीकृत कचरे से ऊर्जा संयंत्र और सम्मेलन का महत्व
29 अगस्त 2026 को 4 एकीकृत कचरे से ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों, अधिकारियों और प्रतिभागियों का अनुभव हरियाणा के लिए मूल्यवान है। सम्मेलन से निकले सुझावों को हरियाणा विजन 2047 और सतत विकास लक्ष्यों को पंचायत व वार्ड की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने पंचायत और नगर पालिकाओं को ऐसी स्थानीय सरकारों के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जो लोगों की बात सुनें, समय पर निर्णय लें और अपने काम के लिए जवाबदेह हों।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed