फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The soldiers of all units will ensure teh follow of lockdown

पुलिस आयुक्त का आदेश, लॉकडाउन का पालन कराएंगे सभी यूनिटों के जवान

Thu, 16 Apr 2020 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Apr 2020 05:36 AM IST
विज्ञापन
The soldiers of all units will ensure teh follow of lockdown
demo pic - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए दिल्ली पुलिस की सभी यूनिटों में तैनात जवानों को थाना इलाकों में उतारा जाएगा। पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा है कि एक पिकेट पर पांच पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ये भी कहा कि बॉर्डर पार करने के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करें।

विज्ञापन


कोरोना के संक्रमित मरीजों के संपर्क में आकर कई पुलिसकर्मी क्वारंटीन हो गए हैं। साथ ही महामारी को देखते हुए हर थाने से 25 फीसदी स्टाफ को 10-10 दिन के होम रेस्ट पर भेजा जा रहा है। ऐसे में पुलिस थानों में स्टाफ की कमी हो गई है। साथ ही लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाना है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने आदेश दिए हैं कि सभी यूनिटों में तैनात पुलिसकर्मियों को भी थाना इलाकों में उतारा जाए।
विज्ञापन


इससे थाना पुलिस की मदद हो सकेगी और लॉकडाउन का भी सख्ती से पालन हो सकेगा। पुलिस आयुक्त ने विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन) को सभी यूनिटों में तैनात जवानों को थाना इलाकों में उतारने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी फोर्स नहीं कर रही सामाजिक दूरी का पालन
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त-लॉ एंड ऑर्डर (साउथ) ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है कि बाहरी फोर्स (अर्द्धसैनिक) लॉकडाउन के दौरान अपनी बैरक में सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई बैठक में ये बात कही। इस पर पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने आदेश दिए हैं कि बाहरी फोर्स को सामाजिक दूरी बनाने के लिए जागरूक किया जाए। 


बॉर्डर पार करने के मामले में हरियाणा पुलिस से की जाएगी बात
दिल्ली पुलिस व स्वास्थ्य सेवाओं में काफी ऐसे लोग हैं जो पड़ोसी राज्य खासकर हरियाणा में रहते हैं और हर रोज ड्यूटी करने दिल्ली आते-जाते हैं, लेकिन हरियाणा पुलिस इनको हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दे रही है। सिंघू बॉर्डर से दिल्ली पुलिसकर्मियों ने इसकी 100 नंबर पर शिकायत भी की थी। ये मामला दिल्ली पुलिस आयुक्त की संज्ञान में लाया गया। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अपने अधिनस्थ पुलिसकर्मियों से कहा कि वह हरियाणा पुलिस अधिकारियों से इस मामले पर बात करें। हालांकि दिल्ली पुलिस ने अपने पड़ोसी राज्यों में रहने वाले जवानों के लिए दिल्ली में होटलों व गेस्ट हाउसों में ठहरने की व्यवस्था की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed