फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The procession to the Delhi border until midnight jam.

बारातों ने आधी रात तक किया दिल्ली बार्डर जाम

Sat, 28 Nov 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Sat, 28 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
The procession to the Delhi border until midnight jam.
शादियों के चलते शुक्रवार को हॉट सिटी भीषण जाम से जूझी, मिनटों का सफर घंटों में तय हो सका। वैशाली मेट्रो स्टेशन से मोहन नगर तक और वैशाली सेक्टर-7 से सेक्टर-5 पुलिया तक दो घंटे तक भीषण जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


शाम साढ़े सात बजे से 12:30 बजे तक दिल्ली बार्डर पर वाहन चालक जाम से जूझते रहे। इधर, एनएच-24 व  जीटी रोड पर भी जाम लगा रहा।

शादियों के दौरान शुक्रवार शाम को बैक्वेट हॉल और फार्म हाउसों के बाहर सड़क पर ही गाड़ियां पार्क होने से हालात और खराब हो गए।

लिंक रोड पर बने फॉर्म हाउस के सामने आधी सड़क वाहनों की पार्किंग की वजह से संकरी हो गई। यही हाल वैशाली का भी रहा। करीब दो से ढाई घंटे तक लोगों को जाम से हुई परेशानी का सामना  करना पड़ा।
विज्ञापन


मोहन नगर पर आज रात से डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस ने मोहन नगर को सिग्नल फ्री करने की पूरी तैयारी कर ली है। डायवर्जन शनिवार रात से लागू होगा। इसके पीछे कारण डायवर्जन को लेकर आधी-अधूरी तैयारियों को माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायवर्जन के कारण लोगों को सोमवार सुबह से जाम झेलना पड़ सकता है। मेट्रो निर्माण के चलते मोहन नगर चौराहे को बंद करने के लिए पिछले सप्ताह डीएमआरसी ने लिंक रोड से मोहन नगर जाने वाले रास्ते पर बने डिवाइडर को तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed