फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The horrors of death is more terrific in noida.

मौत का ये मंजर और भयानक हो सकता था!

Wed, 14 Jan 2015 12:19 PM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
The horrors of death is more terrific in noida.

नोएडा के सेक्टर-10 के टी प्वाइंट पर रविवार को खंभे पर काम करने के लिए आठ लोग चढ़े हुए थे। कुछ समय पहले ही छह नीचे उतरे थे। एक तार पर क्लिपिंग का कार्य बाकी था।

विज्ञापन


चाचा-भतीजे इसके लिए ही रुके थे, लेकिन अचानक करंट आने पर दोनों की जान चली गई। थोड़ी देर पहले अगर करंट आता तो अन्य छह की भी जान जा सकती थी।

दूसरी तरफ, मामले में अभी तक पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोई नहीं आया है। प्राधिकरण से एनकेजी कंपनी को अंडरग्राउंड केबल करने का ठेका दिया गया था।

विज्ञापन

कुछ समय पहले आठ लोग थे खंबे पर

The horrors of death is more terrific in noida.

डेढ़ माह से ठेकेदार गुल मोहम्मद इस काम को करवा रहा था। उसने जान-पहचान के कई लोगों को इस कार्य में लगा रखा था। गुल मोहम्मद ने बताया कि आठ लोग ओवरहेड लाइन को हटाकर अंडरग्राउंड करने के कार्य में लगे थे।

उसके पास प्रोफेशनल डिग्री वाले लाइनमैन नहीं थे। शटडाउन कराने के बाद ही अंडरग्राउंड केबल का कार्य किया जाता था। हादसे से कुछ समय पहले ही छह लोग ऊपर तारों का कार्य समाप्त कर खंभे से नीचे उतरे थे।

कुछ ही पलों में ब्लास्ट हुआ और दो लोग तारों से चिपक गए। इन दोनों को वह मुरादाबाद से लाया था और दिल्ली के जामिया नगर में उसके पास दोनों रहते थे। मोहम्मद हसन की दो माह बाद शादी थी। वहीं, सद्दाम की पत्नी और दो बच्चे हैं। दोनों को मुआवजा मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed