'राजधानी में सातों दिन चौबीस घंटे शराब बेचना चाहती है सरकार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार पर कानून व्यवस्था को दांव पर लगाने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि दिल्ली की केजरीवालसरकार का महिलाओं, नागरिकों की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है।
यहीं वजह है कि राजधानी में सातों दिन-चौबीस घंटे शराब बेचना चाह रही है। उसे जनहित की कोई परवाह नहीं है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार सिर्फ राजस्व बढ़ाने के लिए परचून की दुकानों पर भी बीयर और वाइन जैसे अल्कोहलिक पेय पदार्थ बेचने का खाका तैयार कर रही है।
भाजपा दिल्ली को शराब की राजधानी नहीं बनने देगी। जनता के साथ मिलकर वह सरकार की नई आबकारी नीति का खुलकर विरोध करेगी।
'नाइट लाइफ के बहाने शराब को बढ़ाने का धंधा'
आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म करने व दिल्ली को नशामुक्त क्षेत्र बनाने के दावे के साथ आई थी। अब सरकार ने यू-टर्न लेकर दिल्ली में शराब की नदियां बहाने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कुचक्र रच रही है।
नाइट लाइफ पर्यटन के बहाने सरकार शराब के धंधे को बढ़ावा देना चाह रही है। 28 मार्च को प्रस्तुत होने वाले बजट में इसकी घोषणा करने की तैयारी है।
पूर्ववर्ती शीला दीक्षित की कांग्रेस सरकार ने भी पैसा कमाने के लिए इसी तरह की नीति की घोषणा की थी, जिसका दिल्ली के व्यापारियों ने खुलकर विरोध किया था। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी।