{"_id":"5bda4975bdec2269b059ccf1","slug":"the-foundation-of-noida-airport-will-be-laid-in-the-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में रखी जाएगी नोएडा एयरपोर्ट की नींव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने परखी प्रगति रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में रखी जाएगी नोएडा एयरपोर्ट की नींव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने परखी प्रगति रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 01 Nov 2018 06:01 AM IST
विज्ञापन
noida AIRPORT
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा एयरपोर्ट की नींव नए साल में रखी जाएगी। इच्छुक कंपनियों के साथ 20 नवंबर तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) की बैठक होगी। दिसंबर में टेंडर जारी हो सकता है। एक माह में कंपनी का चयन करने के बाद एयरपोर्ट की आधारशिला रखी जाएगी। इस मसले पर मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में भी बैठक हुई। वहीं, बिड डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए शनिवार को यीडा में नियाल की बैठक भी होगी।
विज्ञापन
नियाल के मुताबिक, एयरपोर्ट पर हुई बैठक में केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, उप्र के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, प्रदेश के मुख्य सचिव अनूपचंद पांडेय, नियाल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह शामिल हुए। इसमें अब तक की एयरपोर्ट की समीक्षा की गई। निविदा प्रपत्र को तैयार करने के लिए कहा गया। साथ ही, एयरपोर्ट के आगामी कार्यों के बारे में पूछा गया और उसकी टाइम लाइन पूछी गई। इसके अलावा निर्माण के लिए प्री बिड बैठक करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
20 नवंबर से पहले प्री बिड बैठक करने की बात कही गई है। इसमें निर्माण की इच्छुक कंपनियों के साथ बैठक में उनकी शंकाओं का समाधान करने के लिए कहा गया। वहीं, शनिवार को बिड डॉक्यूमेंट पर नियाल की बैठक यमुना प्राधिकरण में होगी। एक तरफ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होगी तो दूसरी तरफ ग्लोबल टेंडर के जरिये कंपनी के चयन की भी कोशिश होगी, ताकि चुनावी अधिसूचना जारी होने से पहले एयरपोर्ट की नींव रखी जा सके। नियाल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की बैठक में निविदा प्रपत्र आदि पर चर्चा होगी। यीडा के चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन