फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The dispute on the seat, the woman bleded by man.

सीट पर हुआ विवाद, युवक ने महिला को किया लहूलुहान

Thu, 26 Nov 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 26 Nov 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
The dispute on the seat, the woman bleded by man.

जीआरपी और आरपीएफ की सुरक्षा को धता बताते हुए बुधवार की रात एक युवक ने मथुरा शटल की महिला बोगी में जमकर बवाल किया और एक महिला यात्री के  साथ मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर जीआरपी पलवल ने युवक को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ के हवाले कर दिया। आरपीएफ ने उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान सुमित कुमार निवासी सीहा, होडल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से मथुरा जाने वाली 64910 शटल ट्रेन से यूपी के फर्रूखाबाद जिले के गांव चांदपुर निवासी महिला रानी अपने परिवार के साथ सफर कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लभगढ़ स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुरुष यात्री महिला बोगी में चढ़ गए। ट्रेन जैसे ही बल्लभगढ़ से असावटी के लिए रवाना हुई कि एक युवक ने सीट पर बैठने को लेकर बवाल करना शुरू कर दिया। महिला ने जब विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।

ट्रेन में सफर कर रहे आरपीएफ सब इंस्पेक्टर आईएस नागर ने हंगामा कर रहे युवक को पकड़ लिया और जीआरपी पलवल को सूचना दी। सूचना पर जीआरपी चौकी इंचार्ज राजेंद्र डागर ने प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचकर आरोपी को ट्रेन से उतार लिया।

चूंकि महिला को अपने घर जाना था, इसलिए उसने कोई शिकायत जीआरपी को नहीं दे सकी। आरपीएफ चौकी के एएसआई प्रहलाद कुमार का कहना है कि युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जमानत दे दी गई है।

महिला यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल-
आरपीएफ और जीआरपी से लेकर रेलवे के अन्य उच्चाधिकारी आए दिन महिला यात्रियों की सुरक्षा का दावा करते हैं। लेकिन बुधवार की रात महिला बोगी में हुई घटना ने महिला यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


महिला यात्रियों का कहना है कि रात के वक्त आए दिन महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं होती हैं। सबसे ज्यादा असुरक्षा की भावना असावटी और पलवल स्टेशनों पर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed