{"_id":"5c75e2c1bdec2253a33c640f","slug":"the-coldest-day-of-february-in-seven-years-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सालों में फरवरी का सबसे ठंडा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सालों में फरवरी का सबसे ठंडा दिन
Wed, 27 Feb 2019 06:37 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 27 Feb 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
delhi cold
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी भागों में देखने को मिल रहा है। इस कारण दिल्ली में बीते सोमवार रात को तेज बारिश व ओलावृष्टि हुई। साथ ही तेज हवाओं ने सर्दी का फिर से अहसास कराया। बढ़ी ठिठुरन के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे लुढ़क गया। इस तरह से 26 फरवरी सात सालों में सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार तीन मार्च तक कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी।
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को सुबह केसमय तेज हवाएं चलती रही और धूप व बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। 10 बजे केबाद हल्की धूप निकली लेकिन थोड़ी देर बाद ही बादलों ने धूप को अपने आगोश में ले लिया। दिन भर ठंडी हवाएं चलती रही। इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी। मौसम विभाग पहले ही पांच मार्च तक जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान में मौसम खराब रहने की संभावना जता चुका है। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है।
सात सालों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2018 29.0 16.0
2017 28.0 11.0
2016 30.0 13.0
2015 28.0 15.0
2014 25.0 13.0
2013 24.0 10.0
2012 23.0 10.0