फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The children ate dinner uninvited, then was fiercely pelt stones

बच्चों ने बिना न्यौता खाया खाना और हो गया हंगामा

Wed, 27 May 2015 06:38 PM IST
Updated Wed, 27 May 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
The children ate dinner uninvited, then was fiercely pelt stones

निठारी गांव में सोमवार रात घरेलू कार्यक्रम में कुछ बच्चों द्वारा बिना निमंत्रण के खाना खाने को लेकर बवाल हो गया। पुलिस ने सात नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, निठारी गांव में चरण सिंह के घर घरेलू कार्यक्रम में लोग खाना खा रहे थे। उसी समय पड़ोस के कुछ लड़के बिना निमंत्रण के खाना खाने पहुंच गए।
विज्ञापन


चरण सिंह के घर वालों ने बच्चों की पिटाई करके भगा दिया। बच्चों ने घर जाकर उन्हें पीटने की बात बताई। आरोप है कि रात करीब साढ़े नौ बजे बच्चों के घर वाले चरण सिंह के घर में घुसे और महिलाओं की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने के बाद पत्थरबाजी

The children ate dinner uninvited, then was fiercely pelt stones

अशोक कुमार, जितेंद्र , विनोद आदि ने विरोध किया तो उनकी भी पिटाई की गई।

हालात बिगड़ने पर दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई जिसमें 12 लोग घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।

एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि चरण सिंह की शिकायत पर निठारी गांव निवासी 15 लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके चार लोगों की गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed