फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The child died in the fire scorched in house.

बच्चे को घर में बंद करना पड़ा महंगा, झुलसने से हुई मौत

Mon, 28 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
The child died in the fire scorched in house.

गोविंदपुरी इलाके के तुगलकाबाद विस्तार में अपने बच्चे को घर में बंद कर दूसरी बच्ची को स्कूल लेने जाना एक मां को काफी महंगा पड़ गया। तीन मंजिला मकान के एक फ्लैट में आग गई।

विज्ञापन


हादसे के समय घर में ताले में बंद पांच साल के मासूम आशू की झुलसने से मौत हो गई। दमकल की चार गाड़ियों ने घर में लगी आग पर काबू पाया। एलपीजी रिसाव से आग लगी या शॉर्ट सर्किट आग की वजह बना, फिलहाल इसकी छानबीन की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अफसर अली अपने परिवार के साथ आरजेड-190, गली नंबर-15, तुगलकाबाद विस्तार में किराए के मकान में तीसरी मंजिल पर रहते हैं।

घर में ताले में बंद कर जाती थी मां

The child died in the fire scorched in house.

इनके परिवार में पत्नी नजमा बेगम, बेटा आशू (5) और आठ साल की बेटी है। अफसर मोटर मैकेनिक का काम करता है। अक्सर नजमा अपने बेटे को घर में ताले में बंद कर बेटी को स्कूल से लेने जाती थी।

नजमा सोमवार को दोपहर करीब 12:45 बजे आशू को घर में बंद कर बेटी को स्कूल लेने चली गई। इस बीच करीब 1:00 बजे रहस्मय तरीके से घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने तीसरी मंजिल पर धुआं निकलते देखा तो मामले की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी।

आग की लपटें तेज होने की वजह से आशू को बाहर नहीं निकाला जा सका। इधर दमकल कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर बुरी तरह झुलसे आशू को निकालकर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed