{"_id":"57d59ebd4f1c1ba90a3193fc","slug":"the-canal-dipped-murder-case-driver-s-family-get-cheuqe","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबाकर हत्या के मामले में चालक के परिवार को मिला चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबाकर हत्या के मामले में चालक के परिवार को मिला चेक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
narora murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौरा नहर में पांच लोगों को फेंकने के मामले में चालक ओमपाल के गांव रविवार को राज्य मंत्री अनिल सिंह पहुंचे। उन्होंने एनजीओ सद्भावना संस्थान की ओर से एक लाख रुपये मदद का चेक ओमपाल के परिवार को सौंपा और प्रदेश सरकार की ओर से भी जल्द मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अनिल सिंह ने कहा कि केस की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। अगर किसी अन्य का नाम सामने आता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। एससी-एसटी एक्ट लगाने और पीड़ित परिवार को शासन की ओर से भी मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
चालक की पत्नी आशा को स्कूल में सरकारी नौकरी और बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दिलाने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।