{"_id":"688d6718d2cf4deb3a05817f","slug":"the-balcony-of-a-dilapidated-building-collapsed-in-hauz-qazi-one-died-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हादसा : हौजकाजी में भरभराकर गिरा जर्जर इमारत का छज्जा, एक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हादसा : हौजकाजी में भरभराकर गिरा जर्जर इमारत का छज्जा, एक की गई जान
Sat, 02 Aug 2025 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 Aug 2025 06:48 AM IST
सार
हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पास के लोक नायक अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हौजकाजी इलाके में शुक्रवार रात एक जर्जर इमारत का छज्जा भरभराकर गिर गया। हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पास के लोक नायक अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त कासिफ के रूप में हुई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8.09 बजे पुलिस को हौजकाजी इलाके में एक इमारत की छत गिरने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल अधिकारियों ने देखा कि एक इमारत की पहली मंजिल का छज्जा गिरा है। इमारत जर्जर हालत में है।
विज्ञापन
जांच करने पर पता चला कि हादसे में 45 साल का कासिफ गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे लोग पास के अस्पताल में लेकर गए हैं। जिला पुलिस निधिन वाल्सन ने बताया कि घायल व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि इमारत के नीचे गोदाम है। जिसमें फायर सेफ्टी के सामान रखे हुए थे, जबकि पहली मंजिल पर लोग रह रहे थे। पहली मंजिल का छज्जा अचानक गिर गया। घटना के समय गोदाम में काम करने वाला कर्मचारी कासिफ नीचे खड़ा था।
छज्जे का हिस्सा उसके सिर पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस पहली मंजिल पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया कर रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।