फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The acquisition will double the compensation due to farmers.

किसानों को अधिग्रहण के चलते मिलेगा दोगुना मुआवजा

Thu, 11 Feb 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 11 Feb 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
The acquisition will double the compensation due to farmers.

पलवल से गाजियाबाद होते हुए कुंडली तक जाने वाली ईस्टर्न पैरीफेरल एक्सप्रेस के लिए प्रभावित किसानों को अब दोगुना मुआवजा मिलेगा।

विज्ञापन


प्रभावित किसानों ने इस बाबत केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात की और उन्हें अवगत कराया। राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर किसानों को दोगुना मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है।

ज्ञात हो कि ईस्टर्न पैरीफेरल के लिए हुडा सरकार ने किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया था। जमीन का मुआवजा 28 लाख रुपये प्रति एकड़ निर्धारित किया था। कम मुआवजा होने से किसानों में रोष था।
विज्ञापन


उन्होंने कई बार हुडा सरकार से अपील की लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। किसानों ने इस मुद्दे पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात कर उनसे हस्तक्षेप कर मुआवजा राशि बढ़वाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर किसानों की समस्याओं को अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने  पलवल के  प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि 72 लाख रुपये प्रति एकड़ जबकि फरीदाबाद के किसानों को 75 लाख रुपये प्रति एकड़ देने का निर्णय लिया है। मुआवजा बढने से पलवल के 17 और फरीदाबाद के नौ गांवों के किसानों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed