फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The 20th session of UNESCO's Cultural Heritage Committee will be held at the Red Fort

भारत में पहली बार: लाल किले में होगा यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत समिति का 20वां सत्र, PM कर सकते हैं उद्घाटन

Sat, 29 Nov 2025 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा ज्योति सिंह, नई दिल्ली
ज्योति सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Nov 2025 01:56 AM IST
सार

भारत सरकार पहली बार यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति (आईसीएच) के 20वें सत्र की मेजबानी कर रही है।

विज्ञापन
The 20th session of UNESCO's Cultural Heritage Committee will be held at the Red Fort
लाल किला - फोटो : ANI

विस्तार

एतिहासिक लाल किले की प्राचीन दीवारें इस वर्ष दिसंबर में एक अलग ही स्वर सुनेंगी। विश्व संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक बैठक यहां होगी। भारत सरकार पहली बार यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति (आईसीएच) के 20वें सत्र की मेजबानी कर रही है। यह महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मेलन आठ से 13 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इसमें दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विज्ञापन


यमुना तट पर खड़े इस विश्व धरोहर स्थल को इसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्रतीकात्मक महत्ता के कारण चुना गया है। परिसर में स्थित 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय, याद-ए-जालियां, नेताजी सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय और आत्मनिर्भर भारत डिजाइन केंद्र इस आयोजन को और भी अर्थपूर्ण बनाएंगे। वहीं, इस बैठक में भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय और संगीत नाटक अकादमी, इनटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज (आईसीएच) से जुड़े सभी मामलों के लिए नोडल एजेंसी हैं।
विज्ञापन


24 देशों के प्रतिनिधि आएंगे भारत
यूनेस्को के 2003 कन्वेंशन के तहत गठित इस समिति में इस बार कुल 24 देश इस सांस्कृतिक बैठक का हिस्सा बनेंगे। इनमें अल्जीरिया, फ्रांस, स्लोवाकिया, अंगोला, जर्मनी, स्पेन, बांग्लादेश, हैती, युगांडा, बारबाडोस, भारत, यूक्रेन, बुर्किना फासो, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, चीन, मॉरिटानिया, उज्बेकिस्तान, डोमिनिकन रिपब्लिक, नाइजीरिया, वियतनाम, इथियोपिया, पराग्वे और जाम्बिया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनेस्को सूची में दर्ज भारत के 15 सांस्कृतिक तत्व होंगे प्रदर्शित
इस सम्मेलन की तैयारी भारत का संस्कृति मंत्रालय और संगीत नाटक अकादमी कर रहे हैं। भारत की कई सांस्कृतिक परंपराएं पहले से ही यूनेस्को की प्रतिनिधि सूची में दर्ज हैं, जैसे वैदिक मंत्रोच्चारण, कुटियाट्टम (संस्कृत थिएटर), रामलीला, रमम्मान (गढ़वाल), छाऊ नृत्य, कालबेलिया नृत्य (राजस्थान), मुदियेट्टु (केरल) और लद्दाख का बौद्ध मंत्रोच्चार, जिसकी प्रस्तुति इस दौरान दी जाएगी।


प्रतिभागियों के लिए तीन-चरणीय पंजीकरण
सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी प्रतिनिधियों के लिए तीन स्टेप अनिवार्य हैं
1. यूनेस्को पंजीकरण (इंडिको प्लेटफॉर्म)
-ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
-स्वीकृति के बाद नाम provisional list में दिखाई देगा।

-पुष्टि ईमेल से भेजी जाएगी।
2. मेजबान देश पंजीकरण (भारत सरकार)
-वेबसाइट https://20com2025.culture.gov.in पर लॉगइन कर जानकारी भरनी होगी।
-यही जानकारी वीजा प्रक्रिया में भी काम आएगी।

-इसी आधार पर 20.COM बैज तैयार किया जाएगा।
3. बैज प्राप्त करना
-प्रतिभागियों को अपना बैज 7 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे तक लाल किले के स्थल से लेना होगा।
-बैज वितरण छह दिसंबर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

-बिना बैज किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

सम्मेलन की कार्यवाही ऑनलाइन भी देख सकेंगे लोग
सभी बहसें और चर्चाएं ऑनलाइन प्रसारित होंगी, ताकि इच्छुक लोग दुनिया भर से उन्हें देख सकें। हालांकि, लाइव प्रसारण में दिखाई देने वाली भाषा-व्याख्या केवल समझने में मदद के लिए होगी। मूल भाषण ही आधिकारिक माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed