{"_id":"0253f11a3db0b42bad0f97a8076a9167","slug":"tha-will-soon-noida-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएचए और नोएडा को जल्द मिलेगा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएचए और नोएडा को जल्द मिलेगा गंगाजल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 20 Apr 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएचए और नोएडा के लोगों को गर्मी के सीजन में पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रताप विहार में निर्माणाधीन 100 क्यूसेक गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट को जल निगम ने जून माह तक चालू करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
रेलवे लाइन के नीचे पाइपलाइन बिछाने का काम 15 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्लांट शुरू होने से नोएडा को 80 क्यूसेक और टीएचए की कालोनियों को 20 क्यूसेक गंगाजल की सप्लाई मिलेगी। 100 क्यूसेक का यह प्लांट मार्च 2014 तक पूरा होना था।
विज्ञापन
रेलवे लाइन के नीचे 100 मीटर वाटर लाइन बिछाने के लिए ट्रेनों का कॉशन न मिलने की वजह से प्रोजेक्ट लेट हो गया। अब रेलवे इंजीनियरों ने लाइन के नीचे पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। जल निगम के चीफ इंजीनियर वाईके जैन का कहना है कि 15 मई तक लाइन डालने का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद लाइन की टेस्टिंग कर प्लांट चालू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि मसूरी फाल से प्रताप विहार तक डाली गई बाकी वाटर लाइन की टेस्टिंग पहले ही पूरी कर छोटी-मोटी कमियों को दूर कर दिया गया है।