फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   THA will get the evening Ganga

आज शाम से टीएचए को मिलेगा गंगाजल

Fri, 31 Oct 2014 02:46 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 31 Oct 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
THA will get the evening Ganga

गंगनहर में जहरीला पदार्थ डालकर मछलियों को मारे जाने का खौफ नोएडा-टीएचए की गंगाजल आपूर्ति पर भी पड़ा। पानी में घुले ‘जहर’ के डर से प्रताप विहार प्लांट में चार घंटे बाद गंगाजल लिया गया।

विज्ञापन


चार घंटे नहर चलने के बाद देर रात जल निगम के अधिकारियों ने गंगाजल प्लांट में लिया। अब ट्रीटमेंट के बाद शुक्रवार की शाम से नोएडा-टीएचए की कालोनियों में गंगाजल सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन


सफाई के लिए 23 दिन तक बंद रही गंगनहर में बीते रविवार को हरिद्वार से पानी छोड़ा गया। गंगाजल बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे मसूरी झाल पर पहुंचा, लेकिन नोएडा और टीएचए की लाखों की आबादी की सेहत को देखते हुए जल निगम ने 11 बजे तक गंगाजल नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 11 बजे के बाद पाइप लाइन में पानी छोड़ा गया। तीन घंटे बाद गंगाजल प्रताप विहार स्थित प्लांट तक पहुंचा। गंगाजल प्लांट के प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि हालांकि पानी में इनसेक्टीसाइड डायल्यूट हो जाता है, लेकिन लोगों की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया।

शुक्रवार की सुबह तक गंगाजल का ट्रीटमेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चार बजे के बाद सप्लाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed