फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   terrorist camp is in Shaheen Bagh said bjp leader kapil mishra

हां तो गलत क्या कहा था कि...आतंकी कैंप हैं शाहीनबाग में: भाजपा नेता कपिल मिश्रा

Tue, 28 Jan 2020 02:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आशीष तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आशीष तिवारी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jan 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
terrorist camp is in Shaheen Bagh said bjp leader kapil mishra
कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

कपिल मिश्रा भाजपा के नेता हैं। आप सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। केजरीवाल से विवाद बढ़ा तो इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली के चुनावों में कपिल मिश्रा चर्चा में हैं क्योंकि कुछ दिन पहले उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली चुनाव को भारत पाकिस्तान के मैच से जोड़ दिया था। चुनाव आयोग ने उनके इसी बयान पर न सिर्फ 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया बल्कि एफआईआर भी दर्ज करा दी। 48 घंटे बीतने के बाद अब वह फिर से मैदान में हैं। कपिल मिश्रा आखिरकार ऐसे विवादित बयान क्यों देते हैं। इस पर बात की अमर उजाला के आशीष तिवारी ने। पेश हैं बातचीत के अंश। 

विज्ञापन

 

सवाल: चुनाव दिल्ली में हो रहा है, आप पाकिस्तान को बीच में ले आए। ये पाकिस्तान कहां से आ गया चुनाव में। 
जवाब:
 मैंने सत्य बोला था। 

सवाल: क्या सच बोला। यही कि पाकिस्तान का मुकाबला 8 फरवरी को दिल्ली में होगा। यह कौन सा सच है। 
जवाब:
भाई साहब... पूरी दिल्ली की आवाज यही है। आप कहीं पर जाकर देखो। पूछ लो लोगों से। लोग कह रहे हैं कि दिल्ली को जलाया जा रहा है। 

सवाल: लेकिन चुनाव आयोग ने तो आप पर ऐसे भड़काऊ बयान देने के कारण दो दिनों तक बोलने से प्रतिबंध लगा दिया। एफआईआर तक दर्ज करा दी। 
जवाब:
 वो थोड़ा ज्यादती हो गई है माननीय चुनाव अयोग से। मैं तो दिल्ली की जनता की बात बोल रहा था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: अब 48 घंटे समाप्त हो गए। पहली रैली में आप जाएंगे। वहां पर पाकिस्तान का जिक्र तो नहीं करेंगे। 
जवाब:
देखिए, मैं पहले भी कह चुका हूं। दिल्ली के हर ड्राइंग रूम में यही चर्चा हो रही है। हर व्यक्ति कह रहा है कि कैसे चंद वोट की खातिर दिल्ली को जलाया जा रहा
है। 

सवाल: सीधी सीधी बात बताइये। पाकिस्तान का जिक्र दिल्ली के चुनाव में करेंगे क्या दोबारा। 
जवाब:
देखिए... मुझे नहीं लगता है कि मैंने कुछ गलत बोला है। बीते 48 घंटे से मैं चुप हूं लेकिन पूरी दिल्ली बोल रही है। आप एक कपिल मिश्रा को चुप करा लोगे लेकिन कितनों को चुप कराओगे। 

सवाल: पाकिस्तान के साथ-साथ आपने कहा कि शाहीनबाग में आतंकी कैंप हैं। ये कौन सी भाषा है। 
जवाब:
बिल्कुल मैं मानता हूं और कायम हूं अपने बयान पर। शोएब इकबाल कौन है। वो एक कट्टर हिंदू विरोधी आतंकवादी है। जो लगातार 13 दिसंबर को जामा मस्जिद के सामने कैसी भाषा बोलता था, सबको पता है। अमानतुल्ला खान कौन है। उनके भाषण के बाद दंगे हुए हैं। अब्दुल रहमान कौन है। टाडा में मामले दर्ज हैं। ऐसे लोग सामने हैं शाहीनबाग में। 

विज्ञापन

सवाल:  केजरीवाल सरकार में आप मंत्री थे। अब आप भाजपा के प्रत्याशी हैं। कैसे देखते हैं केजरीवाल के चुनाव और प्रचार को। 
जवाब:
अरे भाई साहब... डीटीसी के मार्शल होते हैं केजरीवाल के रोड शो में। भीड़ कहां है। खत्म हो गई। आप फोटो मैच करा लो। हर जगह एक ही चेहरे दिखेंगे आपको। आप सरकार दिल्ली के विजन पर जीरो है। केजरीवाल मुद्दे की बात पर राजनीति करें लेकिन वो शाहीनबाग को आगे ला रहे हैं। जब जब शाहीनबाग बनाए जाएंगे हिंदुस्तान खड़ा होगा। 

सवाल: तो आप ये मुददे लेकर आओ न। आप कहां से पाकिस्तान और आतंकी कैंप ले आते हो। 
जवाबी:
आप ये सवाल केजरीवाल और मनीष सिसौदिया से पूछो। क्यों शाहीनबाग के समर्थन में खड़े हैं। मैं तो कहता हूं कि लोग 8 फरवरी को भगवान राम का ध्यान करके जाएं और मजबूती से वोट करें। आप देखिएगा। इस बार पचास से ज्यादा सीटें आएंगी और हम सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed