फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   terrorist attack planning in republic day one man arrest in shatabdi, ats raid in delhi ncr

26 जनवरी को आतंकी हमले की साजिश, अक्षरधाम था टारगेट, एक संदिग्ध गिरफ्तार

Mon, 08 Jan 2018 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 08 Jan 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack planning in republic day one man arrest in shatabdi, ats raid in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला

26 जनवरी यानी गणतंत्र  दिवस पर दिल्ली को दहलाने का आतंकियों ने पूरा प्लान बना रखा था। दिल्ली से भोपाल जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में रविवार सुबह पलवल के पास कश्मीरी युवक बिलाल अहमद बानी बेटिकट पकड़ा गया।

विज्ञापन


उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने के कारण जीआरपी ने उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। यहां पूछताछ के दौरान उसने पहले मूक-बधिर होने का नाटक  किया।

इसके बाद उसने आलपिन से खुद को लहूलुहान कर लिया तो उस पर शक और बढ़ गया। एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस), इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) और लोकल इंटेलिजेंस (एलआईयू) के अधिकारी उससे देर रात तक पूछताछ करते रहे। उससे मिली जानकारियों का कश्मीर पुलिस से सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन


बिलाल अहमद बानी से टीसी ने पलवल के पास टिकट मांगा तो वह खामोश हो गया। इशारों में बात करने लगा। वह खुद को मूक-बधिर साबित कर रहा था। टीसी को संदेह हुआ तो उसने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। जब भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 8:30 बजे पर प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची तो जीआरपी ने उस युवक को ट्रेन से उतार लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बना गूंगा फ‌िर जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो बोलने लगा

terrorist attack planning in republic day one man arrest in shatabdi, ats raid in delhi ncr

दोपहर को 12 बजे तक वह खामोश रहा लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो बोलने लगा। उसने अपना नाम बिलाल अहमद बानी पुत्र रमजान बानी बताया। वह जम्मू में अनंतनाग जिले के गांव दिलगांव का रहने वाला है।

वह कभी कह रहा था कि दवाई बेचता है, कभी खुद को शॉल बेचने वाला बताता। इतना ही नहीं। उससे सख्ती से पूछा गया तो कहने लगा कि ताजमहल घूमने आया था। उसके बताए मोेबाइल नंबरों के आधार पर उसके परिवारीजनों से भी खुफिया एजेंसियों ने बात की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिलाल के पिता ने कहा कि वह सोापोर में दवाओं का काम करता है जबकि उसकी पत्नी कह रही थी कि वह नाराज होकर चला गया है। दिनभर उससे पूछताछ होती रही।

शाम को नोएडा से एटीएस के एएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव भी मथुरा पहुंचे गए। बिलाल के पास से दो एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सिम कार्ड और आधार कार्ड और दिल्ली के होटल का बिल व दवाओं का बिल मिला है।

मथुरा में रेलवे पुलिस ने एक  कश्मीरी युवक बगैर टिकट पकड़ा है। शुरुआती जांच में उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। कश्मीर के बताए गए पते का कश्मीर पुलिस से सत्यापन कराया गया है, जो सही है। कश्मीर पुलिस ने बिलाल के किसी आतंकी नेटवर्क से कनेक्शन से भी इनकार किया है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।- असीम अरुण, आईजी, एटीएस

दिल्ली में बड़े कांड का इशारा कर रहा था संदिग्ध

terrorist attack planning in republic day one man arrest in shatabdi, ats raid in delhi ncr
इंडिया गेट

बगैर टिकट ट्रेन से पकड़े गए बिलाल अहमद बानी से दिन भर पूछताछ की गई। शाम तक खुफिया सूत्र कहते रहे कि बिलाल दिल्ली में किसी वारदात के लिए आया था लेकिन रात को एटीएस के आईजी ने कहा कि पूछताछ में कुछ भी निगेटिव नहीं मिला है।

अनंतनाग जिले के गांव दिलगांव निवासी बिलाल अहमद बानी को सुबह दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से बगैर टिकट पकड़ा गया था। संदिग्ध होने पर जीआरपी थाने में उससे पूछताछ की गई। सभी खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की।

किसी ने कुछ खुलकर तो नहीं बताया लेकिन खुफिया सूत्रों के मुताबिक वह दिल्ली में किसी वारदात के फिराक में था। उसने कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। कटरीना और सलमान नाम जो उसने बताए हैं उनके बारे में जानकारी की जा रही है। बताया गया कि उसे किसी टैक्सी ड्राइवर के रूप में प्रयोग किया जाना था।

वहीं रात को जब इस संबंध में एटीएस के आईजी असीम अरुण से बात की गई तो उनका कहना था कि रेलवे ने कश्मीर में रहने वाले एक युवक को हैंडओवर किया है। उससे पूछताछ चल रही है। कश्मीर पुलिस से भी सत्यापन कराया जा रहा है। अभी तक कुछ भी निगेटिव नहीं मिला है।

दिल्ली-एनसीआर में एटीएस के छापे

terrorist attack planning in republic day one man arrest in shatabdi, ats raid in delhi ncr
इंड‌िया गेट - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में रविवार को अनंतनाग निवासी युवक बिलाल बानी को पकड़े जाने के बाद यह छापेमारी चल रही है। एटीएस दिल्ली-एनसीआर में दो और संदिग्धों की तलाश कर रही है। इसके लिए छापेमारी जारी है। हालांकि एटीएस के उच्चाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

 एटीएस सूत्रों की मानें तो बिलाल बानी को नोएडा लाने के बाद उससे पूछताछ की गई। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में एटीएस की टीम संदिग्धों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन चला रही है।

दिल्ली से भोपाल जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में रविवार सुबह पलवल के पास कश्मीरी युवक बिलाल अहमद बानी बेटिकट पकड़ा गया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने के कारण जीआरपी ने उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

मथुरा में पूछताछ के दौरान उसने पहले मूक-बधिर होने का नाटक  किया। इसके बाद उसने आलपिन से खुद को लहूलुहान कर लिया तो उस पर शक और बढ़ गया। एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस), इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) और लोकल इंटेलिजेंस (एलआईयू) के अधिकारी उससे देर रात तक पूछताछ करते रहे। उससे मिली जानकारियों का कश्मीर पुलिस से सत्यापन कराया जाएगा।

दोपहर तक वह खामोश रहा लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो बोलने लगा। उसने अपना नाम बिलाल अहमद बानी पुत्र रमजान बानी बताया। वह जम्मू में अनंतनाग जिले के गांव दिलगांव का रहने वाला है। उसके बताए मोेबाइल नंबरों के आधार पर उसके परिवारीजनों से भी खुफिया एजेंसियों ने बात की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिलाल के पिता ने कहा कि वह सोापोर में दवाओं का काम करता है जबकि उसकी पत्नी कह रही थी कि वह नाराज होकर चला गया है। दिनभर उससे पूछताछ होती रही। शाम को नोएडा से एटीएस के एएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव भी मथुरा पहुंचे गए। बिलाल के पास से दो एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सिम कार्ड और आधार कार्ड और दिल्ली के होटल का बिल व दवाओं का बिल मिला है।

मथुरा में रेलवे पुलिस ने एक  कश्मीरी युवक बगैर टिकट पकड़ा है। शुरुआती जांच में उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। कश्मीर के बताए गए पते का कश्मीर पुलिस से सत्यापन कराया गया है, जो सही है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।- असीम अरुण, आईजी, एटीएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed