फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tension in two communities regarding Facebook post in jasola

फेसबुक पोस्ट को लेकर दो समुदायों में तनाव, सरिता विहार थाने का घेराव, लगा लंबा जाम

Sun, 09 Feb 2020 08:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Feb 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Tension in two communities regarding Facebook post in jasola
थाने के बाहर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मतदान वाले दिन जसोला गांव में दो समुदायों के लोगों के बीच हुए विवाद का मामला सोशल मीडिया पर पहुंचा तो एक पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने पोस्ट लिखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सरिता विहार थाने का घेराव कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उन्होंने जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वे शांत हो गए। थाने के घेराव के दौरान इलाके में जाम भी लग गया।

विज्ञापन


जसोला गांव में मतदान वाले दिन दो समुदायों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद महबूब चौधरी नाम के व्यक्ति ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर दूसरे समुदाय के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट लिख दी। यह देखकर इलाके में तनाव फैल गया। महबूब के खिलाफ ग्रामीण भारी संख्या में सरिता विहार थाने पहुंच गए और घेराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


हंगामा बढ़ने पर आरोपी शख्स के पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग काफी देर आमने-सामने रहे। काफी देर तक हंगामा चलने के बाद पूर्व डिटी मेयर वीर सिंह ने पुलिस को महबूब चौधरी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। उनका कहना है कि आरोपी ने फेसबुक पेज से यह पोस्ट नहीं हटाई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि फेसबुक पोस्ट की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों के थाने का घेराव करने से सरिता विहार इलाके में ट्रैफिक जाम लग गया। सुबह के वक्त ग्रामीणों की भीड़ की वजह से गाड़ियों को उस रास्ते पर रुकना पड़ा। पुलिस ने यातायात सामान्य करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed