{"_id":"5ce34f4dbdec22074b0a98a3","slug":"temperature-cross-40-degree-in-delhi-rain-will-change-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 40 के पार, फिर पड़ेगी बारिश की फुहार, 21 मई से बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 40 के पार, फिर पड़ेगी बारिश की फुहार, 21 मई से बदलेगा मौसम
Tue, 21 May 2019 06:37 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 21 May 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में इस बार गर्मी के तेवर कड़े होते ही बारिश और धूल भरी आंधी राहत दे रही है। बीते साल मई के दूसरे सप्ताह में ही पारा 41 के पार चला गया था। इस बार जब-जब पारा ऊपर गया है, बारिश ने राहत ही दी है। तीन दिन से पारा 38-39 के बीच रहने के बाद सोमवार को एक बार फिर 40 के पार चला गया। अब मंगलवार से फिर मौसम बदलेगा और धूल भरी आंधी व बारिश की फुहार राहत देगी। सप्ताह के अंत तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। दोपहर बाद से 30-40 किलोमीटर प्रति घँटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। बुधवार से शनिवार तक बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस कारण तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। मई की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। तेज गर्मी के बाद अचानक धूल भरी आंधी व हल्की बारिश हो रही है।
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के कारण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। अधिकतम सर्वाधिक तापमान पालम व रिज इलाके में 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जाफरपुर में 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 22, 23 व 24 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी या सतही तेज हवाएं चलेंगी।