फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenager hostage for one month, then sold

किशोरी को एक माह तक बंधक बनाया, फिर बेंच दिया

Tue, 14 Apr 2015 12:18 AM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
 Teenager hostage for one month, then sold

नोएडा के रबूपुरा की एक महिला दिल्ली से एक किशोरी को काम दिलाने के बहाने से लाई। उसे एक माह तक घर पर बंधक बनाकर रखा गया।

विज्ञापन


इसके बाद एक अशक्त युवक को बेच दिया गया। सोमवार को उसकी शादी उसी युवक से होनी थी। हालांकि इस बीच किशोरी बहाना बनाकर आरोपियों के चंगुल से भाग खड़ी हुई।

पुलिस ने किशोरी को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बहाना बनाकर फरार हुई किशोरी किसी तरह रबूपुरा के जंगल में पहुंच गई और वहां पर रास्ता भटक गई।

विज्ञापन

किसानों ने किशोरी को देखा तो पुलिस को दी जानकारी

 Teenager hostage for one month, then sold

किसानों ने किशोरी को देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को थाने ले जाकर पूछताछ की।

उधर, एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला की जांच पड़ताल की जा रही है और उससे पूछताछ करने के बाद ही असल मामले का खुलासा हो पाएगा। महिला को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है और पूछताछ जारी है।

 इसके अलावा किशोरी रबूपुरा कैसे आई इसके बारे में भी जांच की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को बुलाया गया है अगर महिला दोषी पाई गई तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करके कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed