किशोरी ने प्रेमी से की शादी, नाराज परिजनों ने बंधक बना लिया बदला
किशोरी के शादी करने पर परिजन ने बनाया बंधक
- हेल्पलाइन पर फोन करने पर पहुंची पुलिस, आशा ज्योति केंद्र के किया सुपुर्द
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशोरी द्वारा प्रेमी से शादी करने से नाराज परिजन ने उसे बंधक बना लिया। किशोरी ने किसी तरह पुलिस की हेेल्पलाइन 100 और महिला आशा ज्योति हेल्पलाइन के नंबर 181 पर फोन कर सूचना दे दी।
इसके बाद थाना सेक्टर-20 पुलिस ने किशोरी को परिजन के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बड़ौत की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने गांव केही एक युवक से प्रेम विवाह किया था।
इसके बाद वह भाग गई थी। कुछ दिन बाद वह घर वापस लौटी और परिजन को शादी कर लेने की बात बतायी। इस पर परिजन ने उसे जबरन नोएडा के सेक्टर-8 में रहने वाले उसके ताऊ के पास भेज दिया।
फोन पर बंधक बनाए की दी सूचना
शुक्रवार को उसने किसी तरह हेल्पलाइन पर फोन अपने बंधक बनाए की सूचना पुलिस व आशा ज्योति केंद्र को दे दी। इसके बाद पुलिस हेल्प लाइन के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और किशोरी को बरामद कर लिया।
फिलहाल उसे महिला आशा ज्योति केंद्र के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार किशोरी खुद को बालिग बता रही है, जबकि परिजन का कहना है कि वह नाबालिग है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।