फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teenage girl have been rape brutally for thirteen months in ghaziabad and many cities

13 महीने तक होता रहा किशोरी का रेप, बाहर आई तो बताई यातनाओं की पूरी कहानी

Fri, 23 Jun 2017 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 23 Jun 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
teenage girl have been rape brutally for thirteen months in ghaziabad and many cities

एक किशोरी को बंधक बनाकर 13 माह तक रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को छह से अधिक शहरों में बंधक बनाकर रखा और उसे भूखा-प्यासा रखकर यातनाएं दीं।

विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर की एक कालोनी निवासी 14 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह मई 2016 में अपनी बहन की शादी में रामपुर गई थी।
विज्ञापन


शादी समारोह के बाद ब्रिजविहार निवासी एक युवक ने उसे अगवा कर लिया था। मामले में रामपुर थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किशोरी ने बताया कि रामपुर से अपहरण के बाद आरोपी उसे पिलखुवा ले गया और वहां कमरे में बंधक बनाकर रेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूखा-प्यासा रखकर पीड़िता को दीं यातनाएं

teenage girl have been rape brutally for thirteen months in ghaziabad and many cities

आरोपी किशोरी को भूखा-प्यासा रखकर यातनाएं देता था। इसके अलावा गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, अलीगढ़ और ब्रिजविहार में किशोरी को बंधक बनाकर रखा गया। दो दिन पूर्व किसी तरह भागकर किशोरी घर पहुंची।

तब भी आरोपी तमंचा लेकर पीछा करता हुआ घर पहुंचा और किशोरी को जबरन ले जाने लगा। परिजनों के शोर मचाने पर पहुंचे कालोनी के लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

एसओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी अजीत निवासी ब्रिजविहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed