फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Team president arrived in the village adopted the five villages will be smart

राष्ट्रपति के गोद लिए गए गांव में पहुंची टीम, पांच गांव बनेंगे स्मार्ट

Wed, 29 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 29 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Team president arrived in the village adopted the five villages will be smart
स्मार्ट गांव के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा गोद लिए गए हरियाणा के पांच गांवों का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन सचिवालय की टीम ने दौरा किया। इन गांवों को स्मार्ट गांव के रूप में विकसित करने की योजना का स्वयं राष्ट्रपति 2 जुलाई को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जा रहे एक कार्यक्रम में शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


इस दिन राष्ट्रपति गांव के लोगों और बच्चों से ऑन स्क्रीन बातचीत भी करेंगे। इस संबंध में जानकारी राष्ट्रपति भवन सचिवालय से इन गांवों के भ्रमण पर आई टीम ने दी।
विज्ञापन


सचिवालय के निदेशक एन.के सुधांशु, राष्ट्रपति के विशेष कार्य अधिकारी अभिजीत राय, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के कृष्ण गौड़ तथा एनआईसी दिल्ली के एस.डी शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा हरियाणा के पांच गांवों को आदर्श बनाने की इच्छा जाहिर की गई थी। जिसके बाद राज्य सरकार की ओर से पांच गांवों की सूची दी गई थी। इन गांवों में गुड़गांव जिला के चार गांव अलीपुर, दौला, हरचंदपुर तथा ताजनगर और मेवात जिला का गांव रोजकामेव शामिल हैं।

इन पांचों गांवों को स्मार्ट गांव बनाने की रूपरेखा तैयार करने के लिए राष्ट्रपति भवन से गुड़गांव पहुंची टीम ने उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश तथा अन्य जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ उपायुक्त कार्यालय में चर्चा की।

ग्रामसभाओं के जरिये तैयार होगी गांव की रूपरेखा

Team president arrived in the village adopted the five villages will be smart
स्मार्ट गांव के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान राष्ट्रपति भवन सचिवालय के निदेशक एन.के सुधांशु ने बताया कि इन गांवों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के अलावा सार्वजनिक उपक्रमों व निजी संस्थानों के सीएसआर, विश्वविद्यालयों के रिसर्च तथा ग्रामीणों के सहयोग से स्मार्ट गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गांवों में बहुत सी समस्याएं ऐसी होती हैं जिन्हें हम सभी मिलकर दूर कर सकते हैं परंतु इसमें उस गांव के लोगों का सहयोग नितंत आवश्यक है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इन पांच गांवों के ग्रामीणों का एक दल तथा संबंधित अधिकारी को भी आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही इस कार्यक्रम का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण होगा। यही नहीं, उसी समय इन पांचों गांवों में एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम ग्रामीणों को दिखाया जाएगा।

ग्रामसभाओं के जरिये तैयार होगी रूपरेखा
योजना का शुभारंभ होने के बाद 3 जुलाई को गांव अलीपुर तथा ताजनगर में ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। जिनमें राष्ट्रपति भवन सचिवालय की टीम भी भाग लेगी।

04 जुलाई को गांव दौला, हरचंदपुर तथा रोजकामेव में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं के जरिये इन गांवों में उपलब्ध मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा और भविष्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

सचिवालय के निदेशक सुधांशु ने बताया कि स्मार्ट गांव योजना में बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed