शिक्षक दिवस पर बच्चों को पढ़ाएंगे राष्ट्रपति, दिल्ली सरकार के आग्रह पर जताई सहमति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस (5 सिंतबर) के मौके पर एक बार फिर से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बच्चों के शिक्षक बनेंगे। शिक्षक बन कर वह स्कूल में शिक्षकों व बच्चों की क्लास लेंगे।
दिल्ली सरकार के आग्रह पर उन्होंने कक्षा लेने के लिए सहमति जताई है। राष्ट्रपति की सहमति मिलने के बाद जल्द ही स्कूल तय किया जाएगा। इस खास क्लास के लिए सरकार खास तैयारियां करेगी।
उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि एक बार फिर से शिक्षक दिवस पर सरकारी स्कूल में मुखर्जी (राष्ट्रपति) सर क्लास लेंगे।
शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जताया आभार
उन्होंने शिक्षक के रूप में बीते साल की तरह कक्षा लेने के लिए सहमति दे दी है। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया कि महामहिम के सहमत होने पर हम उनके बहुत आभारी हैं।
यह देश के सभी शिक्षकों के लिए सम्मान की बात है कि राष्ट्रपति एक दिन शिक्षक बनने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष पहली बार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन परिसर में बने डॉ. राजेंद्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय में बच्चों की क्लास ली थी।
इसके लिए स्कूल के हर कमरे में एलसीडी लगाया गया था, जिससे कि बच्चों को कोई दिक्कत न हो। बच्चों को राष्ट्रपति से सवाल पूछने का अवसर भी मिला था। पालिटिक्ल हिस्ट्री ऑफ इंडिया की इस क्लास में उन्होंने बच्चों को कठिन परिश्रम करने व लक्ष्य पर ध्यान देने की शिक्षा दी थी।