जमाल कुडू गाने पर थिरके मास्टर जी!: सिर पर शराब का गिलास रखकर नाचे, शिक्षक निलंबित; आचरण को माना अनैतिक
जांच के बाद पाया गया कि गांव मलकपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक सुनील कुमार एक निजी पार्टी में शराब का गिलास सिर पर रखकर डांस कर रहे हैं। जिसे विभाग ने अनैतिक माना।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बॉलीवुड फिल्म एनिमल के गाने की धुन पर सिर पर शराब का गिलास रखकर डांस करना एक शिक्षक को महंगा पड़ गया। हापुड़ ब्लॉक के गांव मलकपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक सुनील कुमार का सिर पर शराब का गिलास रखकर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने कार्रवाई की है। आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
कुछ दिन पहले एक शिक्षक का शराब पार्टी में गिलास सिर पर रखकर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी कुछ लोगों ने शिकायत बीएसए रितु तोमर की थी। जांच के बाद पाया गया कि गांव मलकपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक सुनील कुमार एक निजी पार्टी में शराब का गिलास सिर पर रखकर डांस कर रहे हैं। जिसे विभाग ने अनैतिक माना। बीएसए रितु तोमर ने बताया कि जांच के बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.