फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher doing evaluation in Government Inter College got some shocking answers while checking answer sheets

'पास कर दो सर, वरना..': कॉपियों में छलका विद्यार्थियों का दर्द, रुपये रखने के साथ लिखीं हैरान करने वाली बातें

Sun, 23 Mar 2025 08:24 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 23 Mar 2025 08:24 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मूल्याकंन कर रहे शिक्षक को कॉपी जांचते समय हैरान कर देने वाले जवाब देखने को मिले। कॉपियों में रुपये के साथ कई तहत के संदेश लगातार शिक्षकों को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
teacher doing evaluation in Government Inter College got some shocking answers while checking answer sheets
राजकीय इंटर कॉलेज में कॉपियों का मूल्याकंन करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'सर, नमस्ते मैं परीक्षा से पहले बहुत बीमार रही, मैं इतनी ही पढ़ाई कर पाई। कृपया मुझे पास कर दीजिएगा, यदि मैं फेल हो गई तो मेरे माता-पिता मेरी पढ़ाई बंद करा देंगे।' ये लाइनें एक छात्रा ने इंटर की कॉपियों में लिखी हैं। नोएडा के सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मूल्याकंन कर रहे शिक्षक को कॉपी जांचते समय यह लिखा मिला। इसके साथ ही कठिन विषय जैसे गणित, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की कॉपियों में धन वर्षा भी हो रही है। कॉपियों में कई तहत के संदेश लगातार शिक्षकों को मिल रहे हैं।

विज्ञापन


जनपद के दो केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर की कॉपियों का मूल्याकंन हो रहा है। हाईस्कूल में 13,886 और इंटर की 7,326 कॉपियों का मूल्याकंन रविवार को किया गया है। डीआईओएस डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि तय समय से पहले मूल्याकंन खत्म हो जाएगा। मूल्याकंन में अनुपस्थित शिक्षकों को चेतावनी जारी की गई है। यदि वह केंद्रों पर नहीं पहुंचे तो कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


वहीं, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) के प्राचार्य व मूल्याकंन प्रभारी राज सिंह यादव भी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षक लगन के साथ 30 से 40 कॉपियां प्रतिदिन चेक कर रहे हैं। शिक्षकों से कहा है कि जल्दबाजी में कॉपियों का मूल्याकंन न करें। यदि कोई भी कॉपियों में कमी मिली तो संबंधित को कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में कॉपियां जांची जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed