फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   TC can be canceled at taking back Prejediam school accreditation

टीसी वापस न लेने पर रद हो सकती है स्कूल की मान्यता

Sun, 22 Nov 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 22 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
TC can be canceled at taking back Prejediam school accreditation

प्रेजेडियम स्कूल में एन्युअल डेवलपमेंट चार्ज जमा नहीं करने पर पांच बच्चों का टीसी काटने के मामले में अभिभावकों ने पैरेंट्स एसोसिएशन के साथ मिलकर मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की।

विज्ञापन


उन्होंने स्कूल पर कार्रवाई की मांग की है। स्मृति ईरानी ने अपने सचिव को स्कूल द्वारा टीसी वापस नहीं लेने पर मान्यता रद करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को एबीईएस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची थीं। उनके वापस लौटते समय प्रेजेडियम स्कूल के अभिभावकों और पैरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रेजेडियम स्कूल ने एन्युअल डेवलपमेंट चार्ज जमा नहीं करने पर पांच बच्चों का टीसी मिड टर्म में काट दी है। साथ ही 400 अन्य अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने अपने सचिव को निर्देश दिए कि वह स्कूल प्रबंधन से बात करें। स्कूल तुरंत पांचों बच्चों के टीसी को रद करें। स्कूल टीसी वापस नहीं लेता है, तो उसकी मान्यता रद कर दी जाए।

पैरेंट्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी नीरज भटनागर ने बताया कि कई बार स्कूल प्रबंधन से बात की है, लेकिन वह डेवलपमेंट चार्ज लेने पर अड़ा हुआ है।

इसके बाद अभिभावकों ने मानव संसाधन मंत्री से शिकायत की है। इस मौके पर विनीत शिवानी जैन, स्वाति, शरद, अतुल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed