{"_id":"7442266f206169a33720513138e2232f","slug":"talwar-will-send-a-notice-to-the-producer-on-the-film-making-arusi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरूषि पर फिल्म बना रहे निर्माता को नोटिस भेजेंगे डॉ. तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरूषि पर फिल्म बना रहे निर्माता को नोटिस भेजेंगे डॉ. तलवार
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 13 Mar 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरुषि-हेमराज मर्डर केस पर फिल्म बना रही पार्थ एंटरटेनमेंट कंपनी और उसके निर्माता अब कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। बिना अनुमति फिल्म बनाने पर तलवार दंपति के अधिवक्ता नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
अधिवक्ता मनोज शिशौदिया ने बताया कि उनकी जानकारी में यह बात आई है कि फिल्म की शूटिंग हरिद्वार में चल रही है। अधिवक्ता ने बताया कि मंगलवार को वह डासना जेल गए और तलवार दंपति से मिलकर उन्हें पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने बताया कि राजेश और नूपुर तलवार ने किसी भी निर्माता को फिल्म बनाने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में जल्द ही फिल्म निर्माता को नोटिस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि पार्थ इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘आखिर कातिल कौन’ के डायरेक्टर चंदर बरेलवी हैं।